HomeRAIGARHहाथियों के मुआवजे और कोयला खदानों को रद्द करने की मांग,9 अक्टूबर...

हाथियों के मुआवजे और कोयला खदानों को रद्द करने की मांग,9 अक्टूबर से सड़क जाम करने चेतावनी

Published on

हाथियों के मुआवजे और कोयला खदानों को रद्द करने की मांग ,9 अक्टूबर से सड़क जाम करने चेतावनी

रायगढ़।छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने सोमवार को जिले के छाल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि हाथियों के कारण बढ़ती जनहानि और फसल क्षति के बावजूद किसानों को पर्याप्त मुआवजा नहीं मिल रहा है। समुदाय ने प्रभावित किसानों को उनके वास्तविक नुकसान के अनुसार मुआवजा देने की मांग की।
इसके अलावा, ग्रामीणों ने धूल चौक बांधापाली से नवापारा तक तीन किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की। उन्होंने खरसिया-पत्थलगांव मुख्य मार्ग पर ऐडू पुल से छाल, हाटी और धरमजयगढ़ तक जाने वाली सड़क की भी तत्काल मरम्मत की मांग की। ग्राम गढ़ाईन बहरी की सीमा पर स्थित शराब की दुकान को स्थानांतरित करने और पुरुंगा क्षेत्र में प्रस्तावित कोयला खदान को रद्द करने की भी मांग की गई।

मांगें पूरी न होने पर किया जाएगा आंदोलन

बताया जा रहा कि विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। वहीं,  हाथियों द्वारा फसल क्षति के लिए वर्तमान मुआवजा राशि अपर्याप्त है। प्रति एकड़ धान के लिए केवल 9,000 रुपये दिए जाते हैं, जबकि किसानों का खर्च इससे कहीं अधिक है। महेंद्र सिदार ने चेतावनी दी कि अगर 8 अक्टूबर तक माँगें पूरी नहीं हुईं, तो 9 अक्टूबर से इलाके में चक्का जाम शुरू कर दिया जाएगा।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!