Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते ट्रैक्टर पकड़ाया, दो गिरफ्तार बलौदाबाजार।शनिवार को वन परिक्षेत्र देवपुर के गश्ती दल ने अवैध सागौन लकड़ी के परिवहन में शामिल एक ट्रैक्टर को पकड़ा और जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देश पर की गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष कुमार पैंकरा के नेतृत्व में गश्ती दल ने देवरूम वनोपज जांच नाका के पास एक नीला सोल्ड पावर ट्रैक्टर ट्रॉली में 4 नग सागौन लकड़ी (कुल 0.443 घनमीटर) अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाया। ट्रैक्टर में लकड़ी परिवहन के लिए कोई वैध अनुमति या दस्तावेज नहीं थे। इस मामले में आरोपी…
20 वर्षों से संचालित दो अवैध क्लीनिक सील बलरामपुर जिले के रामानुजगंज शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में वर्षों से बिना डिग्री और लाइसेंस के अवैध क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ आखिरकार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई जगह छापेमारी की, जिसमें जीवन ज्योति पैथोलॉजी व नेयाजुद्दीन क्लीनिक को सील कर दिया गया। ये क्लीनिक पिछले 20 वर्षों से अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। जांच के दौरान प्रशासनिक टीम को पता चला कि इन क्लीनिकों में बिना नर्सिंग एक्ट रजिस्ट्रेशन के मरीजों को…
भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस में शिकायत,जानें पूरा मामला रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार की शाम एक बार फिर से राजनीति गर्म हो गई। दरअसल भाजपा ओबीसी वर्ग के नेता सिविल लाइन थाना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। अपनी शिकायत में इन नेताओं ने लिखा कि भूपेश बघेल ने तेली समाज का अपमान किया है।।दरअसल रायपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक।मोतीलाल साहू के नेतृत्व में ये नेता सिविल लाइन।थाना पहुंचे थे। अपनी शिकायत में भाजपा ओबीसी वर्ग ने लिखा की भूपेश बघेल ने तेली समाज का अपमान किया है। भूपेश है…
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान…छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है, जिससे राज्य के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं। 27 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियाँ बढ़ेंगी। अगले चार दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके…
3 नवंबर से हड़ताल पर जाने की घोषणा, धान खरीदी पर मंडराया संकट… हड़ताल पर जाने की तैयारी में सहकारी समिति और कम्प्यूटर ऑपरेटररायपुर।कर्मचारियो के आंदोलन के कारण धान खरीदी शुरू होने से पहले ही संकट मंडराने लगा है। धान खरीदी से जुड़े सहकारी समितियों के कर्मचारी और कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर 3 नवंबर से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है, जबकि राज्य में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोपः धान खरीदी से जुड़े कर्मचारी चार सूत्रीय मांगों को लेकर…
राज्योत्सव पर सरकारी छुट्टी, आदेश जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, शनिवार, 1 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, अनुदान प्राप्त और निजी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। जीएडी के आदेश में उल्लेख किया गया है कि यह अवकाश स्थानीय/सामान्य अवकाश के रूप में लागू होगा। राज्य स्थापना दिवस पर राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब…
छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा में फेरबदल: 7 अधिकारियों का तबादला; इन्हें मिली नई पोस्टिंग… रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत 7 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। यह आदेश महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर से जारी किया गया है। जारी आदेश (क्रमांक एफ 1–3/2025/2-गृह/बीपीएस) के अनुसार, राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख दर्शित नवीन पदों पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया जाता है। 1 मोहित गर्ग, भापुसे (2013) पुलिस अधीक्षक, राजनांदगाव सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस…
बीमा पॉलिसी रद्द होने पर कंपनी ज़िम्मेदार नहीं होगी – उच्च न्यायालय बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने 11-12 फरवरी को वाहन मालिक और आरटीओ के बीच मोटर दुर्घटना दावा अपील में एक महत्वपूर्ण फैसले में बीमा कंपनी को मुआवजा देने की ज़िम्मेदारी से मुक्त कर दिया। न्यायालय ने कहा कि जब दुर्घटना से पहले ही बीमा पॉलिसी रद्द कर दी गई थी और वाहन मालिक को इसकी सूचना दे दी गई थी, तो ‘भुगतान करो और वसूल करो’ का सिद्धांत लागू नहीं होता। यह मामला कोरिया जिले का है, जहाँ 14 अप्रैल, 2019 को एक सड़क दुर्घटना में सुहावन सिंह…
राज्य कर्मचारी 29 तारीख को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेंगे…जानें वजह!रायपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ संघ और उससे जुड़े संगठन 29 अक्टूबर को भोजनावकाश के दौरान राज्य के सभी सुविधाजनक जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे और कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपेंगे। इससे मोदी सरकार की गारंटी को पूरा करने की ओर सरकार का ध्यान फिर से आकर्षित होगा। गौरतलब है कि तृतीय वर्ग संघ महासंघ का सबसे बड़ा संगठन है। महासंघ ने 22 अक्टूबर को घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है। संघ के…
कोरबा पुलिस ने किया जप्तशुदा अवैध मदिरा का विधिवत नष्टीकरण कोरबा। जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज न्यायालय से निराकृत 2192 प्रकरणों में जप्त लगभग 21,372 लीटर मदिरा का विधिवत नष्टीकरण किया गया।इन प्रकरणों में जब्त की गई मदिरा में 16,414 लीटर महुआ शराब, 3,415 लीटर देशी शराब एवं 1,543 लीटर अंग्रेजी शराब 236 बियर कीमत करीबन 38 लाख 24 हजार रुपए का सम्मिलित है। सबसे अधिक 554 प्रकरण थाना पाली , 261प्रकरण थाना कटघोरा तथा 225 हरदीबाजार से संबंधित हैं, शेष प्रकरण जिले के अन्य थानों से प्राप्त हुए हैं। यह कार्यवाही…