Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
धरमजयगढ़: चांदमारी डबरी हत्याकांड का खुलासा; दो दोस्तों ने रंजिश के चलते योजना बनाकर की थी अपने दोस्त की हत्या; दोनों आरोपी गिरफ्तार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के चर्चित चांदमारी डबरी हत्याकांड का धरमजयगढ़ पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मामूली बात की रंजिश के चलते प्लानिंग के साथ युवक के सिर पर लोहे की रॉड और पेचकस से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया है। थाना धरमजयगढ़ में एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी ने प्रेस कांफ्रेस में हत्याकांड का खुलासा किया ।…
उप मुख्यमंत्री साव ने वन मंत्री कश्यप और वित्त मंत्री चौधरी के साथ राज्योत्सव व प्रधानमंत्री के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ राज्योत्सव तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राज्योत्सव की तैयारियों में जुटे अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री साव ने अधिकारियों को संपूर्ण आयोजन…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दिल्ली में बड़ी मंथन बैठक; ज़िला अध्यक्षों के नाम लगभग तय, राहुल गांधी लेंगे अंतिम फ़ैसला छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी को मज़बूत करने के लिए गुरुवार को दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कर सकते हैं नामों की घोषणा हैं।विपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत संगठन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक की अगुवाई राज्य प्रभारी सचिन पायलट और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की। इस बैठक में, अपने हालिया…
जोबी पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई : खम्हार में 15 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र की जोबी पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल चौकी प्रभारी जोबी एएसआई लक्ष्मी राठौर ने ग्राम खम्हार में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद हुई है।जानकारी के अनुसार एएसआई लक्ष्मी राठौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खडगांव निवासी भूषण सिदार और श्याम सुंदर डनसेना मिलकर भूषण सिदार के टिकरा में अवैध शराब…
घरघोड़ा दोहरे हत्याकांड का खुलासा; पुलिस ने छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कपाटडेरा भेंड्रा गाँव में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने महज छह घंटे में सुलझा ली है। बुधवार सुबह घर के बाहर पति-पत्नी के खून से लथपथ शव मिलने से गाँव में हड़कंप मच गया। जाँच में पता चला कि मृतक के भतीजे और उसके रिश्ते के मामा ने पुरानी रंजिश और पैसे को लेकर विवाद के चलते हत्या की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी…
मंत्रालय में एक दिसंबर से अधिकारियों और कर्मचारियों की Biometric उपस्थिति, निर्देश जारी… रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रालय महानदी भवन में काम करने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को अब अपनी ड्यूटी पर समय से आना और समय पूरा होने पर ही जाना होगा। दरअसल सरकार ने अब मंत्रालय के कर्मियों के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली शुरू करने का निर्णय लिया है। खास बात ये है कि कर्मियों का एक संगठन इसके विरोध में आवाज उठा रहा है, लेकिन एक बड़ा संगठन अघोषित समर्थन देने को तैयार है।सामान्य प्रशासन ने जारी किया आदेश राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस…
26 अक्टूबर से रायपुर-दिल्ली नई फ्लाइट शुरू करने का ऐलान…देखें टाइमिंग रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने नई फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को 26 अक्टूबर से नई उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। फिलहाल एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स सुबह और शाम को चल रही हैं, जबकि यह नई उड़ान दोपहर में संचालित होगी। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 2635 दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे उड़ान भरेगी और 2:05 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगी वहीं, वापसी में फ्लाइट संख्या 2636 दोपहर 2:35…
घरघोड़ा दोहरे हत्याकांड में 6 घंटे में दो संदेही हिरासत में, पुराने विवाद और रुपये के लेन-देन से जुड़ा पूरा मामला रायगढ़। थाना घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी छह घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझाते हुए दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।बुधवार की सुबह ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा निवासी गुरबार सिंह राठिया (43 वर्ष) और उनकी पत्नी मनिता राठिया (30 वर्ष) का शव उनके घर के बाहर देखा गया जिसकी सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर कार्रवाई के लिए घटनास्थल पहुंची ।वहीं सूचना…
नियम तोड़ने वाले निजी चिकित्सा संस्थानों पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही क्लीनिक-लैब सील, भारी जुर्माना रायपुर। बस्तर जिला प्रशासन ने निजी चिकित्सा संस्थानों में अनियमितताओं के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। कलेक्टर हरीश एस. के स्पष्ट निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक के नेतृत्व में नर्सिंग होम एक्ट 2013 और छत्तीसगढ़ चिकित्सा अधिनियम 2010 के तहत गठित विशेष निरीक्षण दल ने जगदलपुर शहर के विभिन्न निजी क्लीनिकों और डायग्नोस्टिक लैबों पर छापेमारी की। इस दौरान कई संस्थानों में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद कठोर कार्रवाई की गई।निरीक्षण दल ने पाया…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की गोवर्धन पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, बगिया (जशपुर) में सपरिवार गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता श्रीमती जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की उस प्रेरणादायी लीला की स्मृति है, जिसमें उन्होंने गोकुलवासियों को प्रलयकारी वर्षा और संकट से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर सभी…