Author: Raftaar Chhattisgarh

दुर्ग-बिलासपुर रूट पर एक और स्पेशल ट्रेन रायपुर। यात्रियों की सुविधा और उन्हें कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए, रेलवे प्रशासन ने गोंदिया और बरौनी के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08843/08844 गोंदिया-बरौनी-गोंदिया के बीच चार-चार फेरे संचालित होंगी। ट्रेन संख्या 08843 गोंदिया-बरौनी स्पेशल 3, 4, 8 और 9 नवंबर, 2025 को गोंदिया से शाम 5:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ सहित निर्धारित स्टेशनों से गुजरते हुए अगले दिन शाम 7:20 बजे बरौनी पहुँचेगी। ट्रेन संख्या 08844 बरौनी-गोंदिया स्पेशल 4, 5, 9 और 10 नवंबर…

Read More

21 साल पहले हुई थी एक्सीडेंट, ट्रैक्टर चालक को अब मिली सजा बिलासपुर।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क हादसे में चार लोगों की मौत और सात के घायल होने के मामले में दोषी ट्रैक्टर चालक की क्रिमिनल रिवीजन अपील खारिज कर दी है। ट्रायल कोर्ट से मिली सजा की समीक्षा करते हुए जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की एकलपीठ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार चालकों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए, क्योंकि देश अब तेजी से बढ़ते मोटराइजेशन और सड़क पर होने वाली मौतों के बढ़ते बोझ का सामना कर रहा है। न्यायालय ने कहा कि सड़क हादसों में किसी परिवार…

Read More

खम्हार रोड एक्सीडेंट मामले में धरमजयगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई नाबालिग कार चालक समेत दो आरोपी पुलिस अभिरक्षा में, गैर इरादतन हत्या के तहत कार्यवाही रायगढ़। थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत 30 अक्टूबर को खम्हार रोड चाल्हा मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए नाबालिग कार चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गैर इरादतन हत्या के तहत कार्यवाही किया गया है। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार मारुति सुजुकी Fronx कार CG BE 1285 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पहले श्रीमती ललिता मिंज (35 वर्ष, निवासी रामपुर) को…

Read More

खरसिया पुलिस ने चोरी हुए ट्रैक्टर मामले का किया खुलासा — तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल बरामद रायगढ़। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी खरसिया प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमालपारा से चोरी हुए ट्रैक्टर की बरामदगी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है। घटना का विवरण :सौरभ अग्रवाल पिता श्यामसुंदर अग्रवाल (उम्र 34 वर्ष, निवासी हमालपारा खरसिया) ने रिपोर्ट दर्ज…

Read More

हिन्दू क्रांति सेना ने हसदेव महाआरती एवं देव दीपावली हसदेव महाआरती किया रद्द…वजह..पढ़े पूरी खबर कोरबा के लिए ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन न होने से कोरबावासियों को बड़ा धक्का राजनीतिक दबाव के कारण हिन्दू क्रांति सेना को सर्वमंगला घाट का आधा हिस्सा मिला : हिन्दू क्रांति सेना ने कहा – लाखों की उपस्थिति इतनी जगह में संभव नहीं, हम विवाद नहीं चाहते, इसलिए कार्यक्रम रद्द कोरबा। कोरबा में राहुल चौधरी का उभरता बड़ा नेतृत्व राजनीति का शिकार हो गया। कोरबा के कुछ छुटभैय्या नेता और धर्म पर राजनीति करने वाले लोग शासन पर ऐसा दबाव डाले, जिससे प्रशासन भी झूक गया और…

Read More

CG : कोरबा की बेटी विशिष्टा श्रीवास्तव ने जयपुर में रचा इतिहास छत्तीसगढ़। कोरबा की 9 वर्षीय प्रतिभाशाली कथक नृत्यांगना विशिष्टा श्रीवास्तव ने जयपुर (राजस्थान) में आयोजित 25 se 28 October 2025 “Nritya Aarambh – All India 19th Cultural National Dance Contest and Festival” में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान तथा “Best Performance of the Session” का सम्मान प्राप्त किया।कोरबा की बेटी विशिष्टा ने जयपुर में रचा इतिहास, जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। विशिष्टा श्रीवास्तव, नृत्यशक्ति कला केंद्र की छात्रा हैं। वह माता श्रीमती रितिका श्रीवास्तव और पिता श्री विजय श्रीवास्तव की सुपुत्री हैं। मात्र…

Read More

KORBA :कलेक्टर और एसपी ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश कोरबा।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वसंत ने आयोजन स्थल पर मंच निर्माण, विद्युत एवं साउंड सिस्टम, लाइटिंग, बैरिकेटिंग, दर्शक दीर्घा, वीआईपी बैठक व्यवस्था, कलाकारों के ठहरने, भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश…

Read More

CG : Vyapam ने परीक्षाओं के लिए जारी किया ड्रेस कोड,इन रंगो के कपड़े पर मनाही… रायपुर। छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने परीक्षाओं के लिए एक रंग कोड जारी किया है। अब अभ्यर्थियों को निर्धारित रंगों के अनुसार ही यूनिफॉर्म पहननी होगी। व्यापमं द्वारा निर्धारित रंग कोड का पालन न करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से अयोग्य घोषित किया जा सकता है। हल्के रंग के कपड़े पहनना अनिवार्य है, जबकि गहरे रंग के कपड़े पहनना वर्जित है। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए, व्यापम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए गहरे रंग के कपड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया…

Read More

होटल कर्मचारी ने किया साढ़े सात लाख रुपए का गबन रायपुर। तेलीबांधा थाना में एक होटल के सीनियर अकाउंटेंट ने अपने अधीनस्थ अकाउंटेट के खिलाफ साढ़े सात लाख रुपए गमन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। टोटल वेबीलॉन के सीनियर अकाउंटेट कृष्णार्जुन शर्मा ने सत्यजीत मजूमदार के खिलाफ गबन की शिकायत दर्ज कराई है। कृष्णार्जुन ने पुलिस को बताया है कि वेंडरों के अकाउंट में जमा बरने दी गई रकम को सत्यजीत ने होटल प्रबंधन की बगैर जानकारी वर्ष 2023 से 2025 के बीच अपने लिए खर्च कर अमानत में खयानत की है।

Read More

शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर बुजुर्ग से मारपीट चार गिरफ्तार रायपुर। शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर बुजुर्ग के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार बदमाश को गिरफ्तार किया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने कोटा निवासी राजे राजपूत, अभय सिंह, लोकेश राजपूत तथा आर्यन को गिरफ्तार किया है।

Read More