HomeCrime newsजोबी क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़, त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़...

जोबी क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़, त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ कर भेजा जेल

Published on

जोबी क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़, त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ कर भेजा जेल

रायगढ़। महिला सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार तत्परता दिखाई जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी जोबी क्षेत्र की एक महिला द्वारा घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 4 जून की रात की है, जब आरोपी बिट्टू लहरे (उम्र 21 वर्ष) महिला के घर में घुसकर गंदी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा।
पीड़िता ने 7 जून को चौकी जोबी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह रात में घर के कमरे में सो रही थी, तभी आरोपी अचानक कमरे में घुस आया और गलत नीयत से उसे छूने लगा। शोर मचाने पर वह भाग गया और धमकी दी कि किसी को बताने पर जान से मार देगा। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 309/2025 धारा 331(3), 75, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज किया और तुरंत दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर भरोसा और अपराधियों में भय का माहौल कायम हुआ है।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!