Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » BILASPUR
    BILASPUR

    अन्नदाताओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना सुशासन सरकार का लक्ष्य -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhFebruary 28, 2026Updated:March 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अन्नदाताओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना सुशासन सरकार का लक्ष्य -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    कांग्रेस किसानों को बारदाना तक उपलब्ध नहीं करा पा रही थी

    कांग्रेस ने 5 वर्ष में सिंचाई पर 5,700 करोड़ तो हमने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ स्वीकृत किए

    बिलासपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर जिले अंतर्गत बिल्हा विकासखण्ड के रहंगी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस का पिछला कार्यकाल देखा है कि किस तरह कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया। कांग्रेस की सरकार किसानों को बारदाना उपलब्ध नहीं करा पा रही थी, किसानों को बारदाने के लिए रोना पड़ रहा था। हमने किसानों की इस समस्या को दूर किया। जूट कमिश्नर के माध्यम से बारदाने की सही समय पर पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की। अब बारदाने की कोई तकलीफ नहीं होती।

    कांग्रेस की सरकार किसानों को अंतर की राशि भी साल में चार-चार किस्त करके देती थी, एक किस्त को गोल भी कर दिया गया। इस तरह की स्थिति कांग्रेस की सरकार में रही। लेकिन आज हम धान खरीदी खत्म होते ही सप्ताह-दस दिन के भीतर अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान करते हैं। हमारे सभी किसानों को हमने एमएसपी के तहत 33 हजार 431 करोड़ रुपए का भुगतान 48 घंटे के भीतर ही उनके खाते में किया।

    उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में लंबे समय तक देश में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन उन्होंने कभी किसानों की चिंता नहीं की, जबकि भारतीय जनता पार्टी लगातार किसानों की चिंता करती है।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जब केंद्र में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार रही, उस समय उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की, ताकि किसी भी किसान को पूंजी के लिए तकलीफ न करनी पड़े। इसी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ लेकर आज देश के करोड़ों किसान कृषि में आगे बढ़ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ पृथक राज्य बनने के बाद सहकारी बैंकों का ब्याज 16 से 18 प्रतिशत था, जिसे तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के 15 वर्ष के कार्यकाल के दौरान 7 प्रतिशत, फिर 3 प्रतिशत किया गया। आज छत्तीसगढ़ के किसानों को ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा मिल रही है। उन्हें आसानी से खेती करने के लिए पूंजी मिल रही है। किसानों के खेत में पानी पहुंचे, इसलिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत की गई। यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का अच्छा दाम मिल रहा है। हम किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रहे हैं। पूरे देश में धान खरीदी की इतनी अच्छी व्यवस्था नहीं है। अधिया, रेगहा, पब्लिक ट्रस्ट और वनभूमि के पट्टेदारों से भी हम धान की खरीदी कर रहे हैं। हम 5.62 हजार से ज्यादा भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए दे रहे हैं। किसानों के खेत में पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि सिंचाई के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने मात्र 5,700 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी थी, जबकि हमारी सरकार ने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी। इससे आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारी सरकार किसानों के खेत में अच्छी तरह पानी पहुंचे, इसकी भी चिंता कर रही है।

    उन्होंने सभा में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का गौठान घोटाला आप सभी को पता है। जब हमारे कार्यकर्ताओं ने गौठानों की हकीकत जानी, तो गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे। गाय का पता न था, न ही वर्मी कम्पोस्ट या खाद का। कांग्रेस सरकार ने गौठान में भी भ्रष्टाचार करने का काम किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के 26 लाख किसानों को एक वर्ष में 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया गया। हमने इस वर्ष के बजट में 13,507 करोड़ रुपए कृषि में रखे हैं, जो कि कुल बजट का 8 प्रतिशत है। इस बात से आप समझ सकते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के प्रति कितनी संवेदनशील है।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब समझ चुकी है कि कौन किसानों के नाम पर राजनीति करता है और कौन किसानों के हित में वास्तविक काम करता है। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार का एक ही लक्ष्य है—प्रदेश के अन्नदाताओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना। किसानों की आय बढ़े, उनके खेतों तक पानी पहुंचे और उन्हें उनकी मेहनत का पूरा सम्मान मिले, इसके लिए राज्य सरकार लगातार ठोस निर्णय ले रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि किसानों के सहयोग और आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    GOOD NEWS; रद्द साऊथ बिहार एक्सप्रेस फिर बहाल, बाबा धाम श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

    July 23, 2026

    दुर्घटना मुआवजा मामलों में आधार कार्ड की उम्र अंतिम प्रमाण नहीं

    July 19, 2026

    पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

    March 28, 2026

    मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

    March 28, 2026

    जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी

    March 27, 2026

    जग्गी मर्डर केस हाई कोर्ट में फिर से खुला; 1 अप्रैल को आखिरी सुनवाई

    March 25, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.