HomeRAIPURपेपर बांटने निकले नाबालिग की Road Accident में गई जान

पेपर बांटने निकले नाबालिग की Road Accident में गई जान

Published on

रायपुर : पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हादसा का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन अलग अलग इलाकों से सड़क हादसे की खबर सामने आते रहती है। इसी बीच खबर आ रही है कि राजाधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई।

शहर के संजय नगर इलाके में गुरुवार सुबह हुए एक्सीडेंट के बाद फरार वाहन चालक को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक सीजी 04 एनई 2076 को बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम 33 वर्षीय लक्ष्मीनारायण नागरची, बोरियाखुर्द आरडीए कालोनी टिकरापारा रायपुर निवासी बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़े : Korba : नेशनल हाईवे पर आ धमका Elephant,राहगीरों की हलक में आ गई जान

संजय नगर निवासी प्रार्थी 46 वर्षीय संजय कुमार पटेल ने टिकरापारा थाना में 7 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर के पास संजय नगर पंचमुखी मंदिर के पास सुबह करीब 6 बजे चाय ठेले के पास चाय पीने खड़ा था। उसी दौरान उसका नाती नाबालिग प्रियांशु निर्मल अपनी साइकिल से पेपर बांटने के लिए सिद्धार्थ चौक की तरफ से संजय नगर बस्ती की ओर जाने के लिए रोड क्राॅस कर रहा था, तभी संतोषी नगर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने नाबालिग को ठोकर मारकर दिया। इससे नाबालिग दूर तक छिटक गया और सड़क पर बेसुध होकर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत हो गई है। 

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!