LTT सुपरफास्ट में AC कोच से महिला यात्री की लाखों का सामान पार
बिलासपुर। एलटीटी सुपरफास्ट(LTT Superfast) एक्सप्रेस के एसी कोच( AC Coach)में सो रही एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। पर्स में 60,000 रुपये नकद, 15 ग्राम सोने की अंगूठी और 2 लाख(2 lakh) रुपये से ज़्यादा कीमत का अन्य सामान था। पीड़िता ने घटना की सूचना बिलासपुर जीआरपी(GRP) को दी। झारखंड(Jharkhand) के रांची के टाटीसिलवे निवासी मंजू उपाध्याय(Manju Upadhyay) और उनके पति विनोद कुमार उपाध्याय(Vinod Kumar Upadhyay) गुरुवार को एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे।
एसी कोच के ए-1 डिब्बे में उनकी बर्थ संख्या 40 और 42 थी। रात का खाना खाने के बाद वे दोनों सो गए। महिला ने अपना पर्स तकिये के नीचे सुरक्षित रख दिया था। सुबह करीब 6 बजे राउरकेला स्टेशन पर जब उनकी नींद खुली, तो उन्होंने पर्स ढूंढा, लेकिन वह गायब था। उन्होंने तुरंत अपने पति को जगाया, आरपीएफ स्टाफ को सूचना दी और बिलासपुर पहुंचकर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। पर्स में उनकी बेटी का क्रेडिट कार्ड, दो मोबाइल फोन, दो चांदी की पायल, एक कलाई घड़ी, एक आधार कार्ड, एक मतदाता पहचान पत्र और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे।
















































