HomeCrime newsजंगली सूअर को मारने के आरोप में शिकारी गिरफ्तार, तीन की तलाश...

जंगली सूअर को मारने के आरोप में शिकारी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

Published on

जंगली सूअर को मारने के आरोप में शिकारी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

सारंगढ़।जिले के गोमर्डा अभ्यारण्य में शिकार का मामला सामने आया है। इसमें शिकारियों ने शिकारी कुत्तों की मदद से जंगली सूअर का शिकार किया और हिस्से को बांट लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन अमले ने एक शिकारियों को पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार गोमर्डा अभ्यारण्य में कई तरह के जंगली जानवर विचरण करते हैं। ऐसे में शनिवार को टमटोरा निवासी शिव कुमार बरिहा 35 वर्ष अपने दोस्त मुनु बैगा, सुखलाल बरिहा और उत्तम बरिहा अपने शिकारी कुत्तों के साथ शिकार करने अभ्यारण्य पहुंचे। सारंगढ़ गोमर्डा के जंगल में कुत्तों ने जंगली सूअर का पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर कुल्हाड़ी से उसे चार हिस्सों में काट कर आपस में बांट लिया।

सभी इसे घर ले आए और जब शिव कुमार इसे पका रहा था, तभी इसकी जानकारी गोमर्डा अभ्यारण्य रेंजर को लग गई।जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ उसके घर पर दबिश दी और उसे पकड़ लिया. शिव कुमार से पूछताछ की गई तो उसने अपने तीन साथियों के नाम बताए। फिर वन अमले ने तत्काल उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन सभी शिकारी भाग चुके थे। इसके बाद आसपास पूछताछ कर उनकी तलाश की गई, लेकिन वे नहीं मिले। आरोपियों को पकड़ने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गोमर्डा अभ्यारण्य विभाग के अनुसार कि शिकारी जंगल में शिकारी कुत्तों को ले जाते हैं और उनकी मदद से शिकार को अंजाम देते हैं।ऐसे में उन पर भी नजर रखी जा रही है और गांव में ग्रामीणों को यह भी कहा जा रहा है कि अगर कोई कुत्ता लेकर जंगल जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई जा रही है। शिवकुमार को रिमांड में जेल दाखिल कराया जा रहा है। आरोपी के पास से जंगली सुअर का मांस भी जब्त किया गया है।

Latest articles

KORBA: “दिव्य श्री हनुमंत कथा” की तैयारियों को लेकर आशीर्वाद पॉइंट में बड़ी बैठक सपन्न

KORBA: “दिव्य श्री हनुमंत कथा” की तैयारियों को लेकर आशीर्वाद पॉइंट में बड़ी बैठक...

यात्रा के दौरान ट्रेनों में हो रही लगातार चोरियां, लैपटॉप, मोबाइल गहने पार

यात्रा के दौरान ट्रेनों में हो रही लगातार चोरियां, लैपटॉप, मोबाइल गहने पार रायपुर। त्यौहारी...

बिलासपुर : प्रेस क्लब चुनाव विवाद में अजीत मिश्रा की टीम को बड़ी जीत, शासन ने दिलीप यादव की अपील खारिज की

बिलासपुर : प्रेस क्लब चुनाव विवाद में अजीत मिश्रा की टीम को बड़ी जीत,...

RAIGARH : कार में स्क्रैप ले जा रहे आरोपी पकड़ाया

RAIGARH : कार में स्क्रैप ले जा रहे आरोपी पकड़ाया मारुति फ्रोंक्स कार से 190...

More like this

KORBA: “दिव्य श्री हनुमंत कथा” की तैयारियों को लेकर आशीर्वाद पॉइंट में बड़ी बैठक सपन्न

KORBA: “दिव्य श्री हनुमंत कथा” की तैयारियों को लेकर आशीर्वाद पॉइंट में बड़ी बैठक...

यात्रा के दौरान ट्रेनों में हो रही लगातार चोरियां, लैपटॉप, मोबाइल गहने पार

यात्रा के दौरान ट्रेनों में हो रही लगातार चोरियां, लैपटॉप, मोबाइल गहने पार रायपुर। त्यौहारी...

बिलासपुर : प्रेस क्लब चुनाव विवाद में अजीत मिश्रा की टीम को बड़ी जीत, शासन ने दिलीप यादव की अपील खारिज की

बिलासपुर : प्रेस क्लब चुनाव विवाद में अजीत मिश्रा की टीम को बड़ी जीत,...
error: Content is protected !!