HomeCrime newsबिजली के खंभे से तार चोरी, पांच आरोपी गिरफ्तार

बिजली के खंभे से तार चोरी, पांच आरोपी गिरफ्तार

Published on

बिजली के खंभे से तार चोरी, पांच आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम छतौना में 6 किलोमीटर लंबा बिजली का तार चोरी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मनीष अलगमकर ने 30 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 से 28 अगस्त के बीच अज्ञात चोरों ने ग्राम छतौना से 6 किलोमीटर लंबा तांबे का बिजली तार चोरी कर लिया है। इस पर अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। इस बीच मुखबिर से सूचना व तकनीकी इनपुट के आधार पर पता चला कि संदिग्ध आरोपी अकलतरा में हैं। इस पर चकरभाठा पुलिस वहां गई और संदेही का चार पहिया वाहन क्रमांक सीजी 11 बी ई 8772 को जब्त किया। पता चला कि उस वाहन को अमीर नायक ने कबाड़ी मनोज टंडन को बेचा था, जबकि राकेश मनहर उसे चला रहा है। इस पर पुलिस ने राकेश मनहर को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियों – विकास सांडे, गना कुमार जोगी, प्रियांशु मनहर व मनोज टंडन के साथ मिल कर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कही। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए बिजली के तार, घटना में प्रयुक्त टाटा एस गोल्ड वाहन, प्लास और आरी ब्लेड को जब्त किया।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!