HomeRAIPURविधानसभा समिति ने राशन बचत घोटाले की मांगी जानकारी...

विधानसभा समिति ने राशन बचत घोटाले की मांगी जानकारी…

Published on

विधानसभा समिति ने राशन बचत घोटाले की मांगी जानकारी

रायपुर। विधानसभा समिति ने कांग्रेस सरकार में हुए 219 करोड़ रुपए के खाद्यान्न घोटाले को लेकर फिर 16 बिंदुओं में जानकारी मांगी है। इससे पहले अगस्त माह में भी 29 बिंदुओं की जानकारी मांगी गई थी। अब तक राशन घोटाले की जांच को लेकर 55 बिंदुओं में जानकारी मांगी गई है। अब मांगी गई जानकारी में कई जिलों के खाद्य निरीक्षकों पर गाज गिरना तय है। सितंबर 2022 में किए गए भौतिक सत्यापन, तकनीकी त्रुटियों के प्रकार, चावल घोटाला करने वालों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी गई है।

जनवरी 2022 और 2023 तक प्रदेश की 13 हजार राशन दुकानों में कितने चावल की बचत हुई है, इसकी जानकारी मांगी गई है। घोटाला करने वाली राशन दुकानों से रिकवरी की जानकारी मांगते हुए रिकवरी न होने पर जिम्मेदार खाद्य निरीक्षकों के नाम मांगे गए हैं। पोर्टल से गायब हो गई जानकारी राज्य का आवंटन खाद्य संचालनालय जारी करता है। खाद्य निरीक्षकों ने हर माह घोषणा पत्र में ऑनलाइन पोर्टल में जानकारी दी है। इसके बाद भी कोई कटौती नहीं की गई। अब जांच कमेटी जानकारी मांग रही है। फील्ड स्टाफ से तीन साल पुरानी जानकारी मांगी जा रही है। पिछले साल ही पोर्टल से इसे हटा दिया गया था।

Latest articles

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व’ को आगे बढ़ाने का कर रहे कार्य

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व' को आगे...

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला : केदार कश्यप

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला :...

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ…

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ... Gau Mata Katha कोरबा।तौलीपाली में...

धोबनीमार में पांच दिवसीय रामायण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे…भजनों से उपस्थित जन हुए भाव-विभोर

धोबनीमार में पांच दिवसीय रामायण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे...भजनों से उपस्थित जन हुए...

More like this

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व’ को आगे बढ़ाने का कर रहे कार्य

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व' को आगे...

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला : केदार कश्यप

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला :...

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ…

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ... Gau Mata Katha कोरबा।तौलीपाली में...
error: Content is protected !!