HomeBlogपूर्व राज्यपाल के नाम से फर्जी लेटरहेड तैयार कर धोखाधड़ी करने वाला...

पूर्व राज्यपाल के नाम से फर्जी लेटरहेड तैयार कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published on

पूर्व राज्यपाल के नाम से फर्जी लेटरहेड तैयार कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष अनुसुइया उइके के नाम से फर्जी लेटरहेड तैयार कर विधायकों को गुमराह करने वाले आरोपी अजय वर्मा उर्फ अजय रामदास महाराज को आखिरकार पांच साल बाद रायपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 2019 में अनुसुइया उइके के नाम से फर्जी पत्र तैयार कर कई विधायकों को भेजा था। पत्र में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की मुहर और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया था, जिससे ऐसा लग रहा था कि यह पत्र वास्तव में आयोग द्वारा ही जारी किया गया है।

इस मामले में तत्कालीन राज्यपाल सचिव सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच की गई और गवाहों के बयान लिए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान अजय वर्मा के रूप में की। पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अजय वर्मा पहले भी धोखाधड़ी और अमानत में खयानत जैसे मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस अब आरोपी की अन्य संभावित धोखाधड़ी की जांच कर रही है।

Latest articles

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर 0 प्लास्टिक गुड़िया...

More like this

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...
error: Content is protected !!