HomeCHHATTISGARHप्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जरीता लैतफलांग का छत्तीसगढ़ दौरा

प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जरीता लैतफलांग का छत्तीसगढ़ दौरा

Published on

प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जरीता लैतफलांग का छत्तीसगढ़ दौरा

संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारियों के साथ 4 दिनों तक करेंगी बैठक

रायपुर।कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ की सह प्रभारी जरीता लैतफलांग चार दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। वे आज रात रायपुर पहुंचेंगी और अगले 4 दिनों तक पार्टी के विभिन्न मोर्चों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

शनिवार 7 जून को दोपहर 1 बजे वे राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक करेंगी।इसके बाद वे महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, विधि विभाग और चिकित्सा प्रकोष्ठ समेत कई विभागों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगी।10 जून की रात वे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की है, जिसमें उन्होंने संगठन को मजबूत करने की बात कही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से साफ कहा है कि हमें रेस के घोड़े चाहिए, जो तेजी से काम कर सकें. इस दिशा में छत्तीसगढ़ की सह प्रभारी जरीता लैटफलांग का आगामी दौरा भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें वे पार्टी के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के कामकाज की समीक्षा करेंगी और आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। भोपाल में राहुल गांधी ने संगठन के कार्यकर्ताओं को साफ कर दिया है कि ऐसे नेता बाहर होंगे जो गुटबाजी और अंदरूनी राजनीति में लिप्त हैं। उन्हें जिम्मेदारियों से हटाया जाएगा। राहुल ने अपने बयान में कहा था कि हमें तय करना है कि कौन रेस का घोड़ा है, कौन लंगड़ा है और कौन शादी का घोड़ा है।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!