HomeRAIPURबांगो परियोजना की वितरक नहरों के कार्यों के लिए 8.34 करोड़ रूपए...

बांगो परियोजना की वितरक नहरों के कार्यों के लिए 8.34 करोड़ रूपए स्वीकृत

Published on

बांगो परियोजना की वितरक नहरों के कार्यों के लिए 8.34 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत हसदेव बांगो परियोजना की वितरक नहरों के कार्यों के लिए 8 करोड़ 34 लाख 54 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड-पामगढ़ के अंतर्गत हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत अकलतरा शाखा नहर के डुमरपाली वितरक नहर, हेड़सपुर वितरक नहर एवं डुड़गा वितरक नहर तथा उनके माईनरों के क्षतिग्रस्त लाईनिंग तथा अन्य कार्यों के लिए चार करोड़ 11 लाख 25 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्यों को होने पर रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 2493 हेक्टेयर में 280 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जाएगी।
   

जल संसाधन विभाग द्वारा हसदेव बांगो परियोजना की अकलतरा शाखा नहर के आर.डी. 19 किलोमीटर में स्थित स्केप का उन्नयन एवं नाला ट्रीटमेंट कार्य के लिए 4 करोड़ 23 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!