HomeRAIPURरायपुर: अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर विभिन्न नशामुक्ति कार्यक्रम होंगे आयोजित

रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर विभिन्न नशामुक्ति कार्यक्रम होंगे आयोजित

Published on

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस 31 मई 2024 पर आम जनता में धूम्रपान एवं तम्बाकू सेवन की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य धूम्रपान के दुष्प्रभावों के संबंध में समाज में जनजागृति विकसित करना है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर नशामुक्ति के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और लोगों को जागरूक किया जाएगा। शहर से लेकर गांव स्तर तक नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर चर्चा की जाएगी और इसके दुष्प्रभावों की जानकारी आमजन को दी जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी, नशामुक्ति के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, नशामुक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम, नशामुक्ति साहित्य का वितरण, नशामुक्ति प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलों केे कलेक्टर के माध्यम से सभी नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के मुख्य नगर पालिक अधिकारियों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन के जरिए लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया गया है।

Latest articles

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व’ को आगे बढ़ाने का कर रहे कार्य

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व' को आगे...

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला : केदार कश्यप

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला :...

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ…

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ... Gau Mata Katha कोरबा।तौलीपाली में...

धोबनीमार में पांच दिवसीय रामायण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे…भजनों से उपस्थित जन हुए भाव-विभोर

धोबनीमार में पांच दिवसीय रामायण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे...भजनों से उपस्थित जन हुए...

More like this

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व’ को आगे बढ़ाने का कर रहे कार्य

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व' को आगे...

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला : केदार कश्यप

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला :...

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ…

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ... Gau Mata Katha कोरबा।तौलीपाली में...
error: Content is protected !!