HomeRAIPURरायपुर में कोरोना के सबसे ज्यादा केस, छत्तीसगढ़ में कुल 45 एक्टिव...

रायपुर में कोरोना के सबसे ज्यादा केस, छत्तीसगढ़ में कुल 45 एक्टिव केस

Published on

रायपुर में कोरोना के सबसे ज्यादा केस, छत्तीसगढ़ में कुल 45 एक्टिव केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस एक बार फिर सिर उठा रहा है। खासकर राजधानी रायपुर में इसके नए वैरिएंट जेएन-1 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को रायपुर में कोरोना के 3 नए मामले सामने आए, जिससे राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 40 हो गई है। पूरे प्रदेश में फिलहाल कुल 45 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पिछले 22 दिनों में कुल 75 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें से 30 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, 41 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 4 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राजधानी रायपुर प्रदेश का सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बन गया है, जहां फिलहाल 40 एक्टिव केस हैं। इसके बाद बिलासपुर में 21 और दुर्ग में 10 मामले दर्ज किए गए हैं। यह स्थिति प्रदेश के लिए खतरे का संकेत मानी जा रही है। जेएन-1 वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग ने लोगों से भीड़भाड़ से बचने, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करने की अपील की है। संक्रमितों की पहचान और इलाज के लिए मेडिकल टीमें सक्रिय हैं और जमीनी स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन-1 खतरनाक गति से फैल रहा है। भले ही अभी मामलों की संख्या कम है, लेकिन राजधानी में जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं, वह सतर्कता का संकेत जरूर है। ऐसे में जरूरी है कि लोग फिर से कोविड प्रोटोकॉल को गंभीरता से अपनाएं और लापरवाही से बचें।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!