HomeRAIPURपुलिस ने धरने पर पहुंचे ननकी राम कंवर को रोका ,वरिष्ठ पुलिस...

पुलिस ने धरने पर पहुंचे ननकी राम कंवर को रोका ,वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एसडीएम और कई अधिकारी मौजूद

Published on

पुलिस ने ननकी राम कंवर को रोका ,वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एसडीएम और कई अधिकारी मौजूद

रायपुर । पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत को जिले से हटाने की मांग को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पूर्व गृह मंत्री कंवर लगातार कलेक्टर को हटाने की मांग कर रहे हैं और यहां तक कि मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना देने की सूचना भी दे चुके हैं।

ननकी राम कंवर पहले ही मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना देने के लिए रायपुर पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके रायपुर पहुंचने पर हलचल गई। जैसे ही पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर रायपुर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उनकी घेराबंदी कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एसडीएम और कई अधिकारी मौजूद थे। पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर को एम्स अस्पताल के पास एक इमारत में हिरासत में लिया गया है। ननकी राम कंवर को मनाने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

शनिवार सुबह के 10.30 बजे से वो धरने पर बैठने वाले थे। जब वो होटल से धरना स्थल के निकले, इस दौरान पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें रोक लिया।

कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ की थी शिकायत

बता दें कि हाल ही में ननकीराम कंवर ने कोरबा ज़िले के कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ 14 सूत्रीय शिकायत दर्ज कराते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि अगर कोरबा कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो वे 4 अक्टूबर को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठेंगे। इस बीच, राज्य सरकार ने बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से मामले की जाँच रिपोर्ट माँगी है। हालाँकि, अभी तक सरकार की ओर से लिखित आदेश नहीं मिला है।

Latest articles

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष रायगढ़/कोरबा। छत्तीसगढ़ बनगवां केवट निषाद समाज...

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

More like this

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष रायगढ़/कोरबा। छत्तीसगढ़ बनगवां केवट निषाद समाज...

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...
error: Content is protected !!