HomeRAIPURप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे

Published on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे

रायपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। ये स्टेशन हैं- भिलाई, उरकुरा, भानुप्रतापपुर, अंबिकापुर और डोंगरगढ़। इन स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नया रूप दिया गया है। अंबिकापुर में एक कार्यक्रम होगा जिसमें सीएम विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। पीएम मोदी इन स्टेशनों का उद्घाटन ऑनलाइन करेंगे। इस योजना का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के कुल 32 रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किया जा रहा है। इस पर करीब 1680 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पहले चरण में जिन 5 स्टेशनों का काम पूरा हो गया है, उनका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।रेलवे का कहना है कि इस योजना का मकसद यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव देना है।खास बात यह है कि स्थानीय संस्कृति और जरूरतों को ध्यान में रखकर हर स्टेशन को अलग-अलग थीम में सजाया गया है।

इन स्टेशनों पर महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया बनाया गया है। दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविधा भी है। इसके अलावा, एस्केलेटर भी लगाए गए हैं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर चलने-फिरने में आसानी होगी। इन सुविधाओं से सभी यात्रियों को, खासकर महिलाओं और दिव्यांगों को, बहुत फायदा होगा। ये सुविधाएं रेलवे स्टेशनों में एयरपोर्ट वाला अनुभव प्रदान कर रही है। जिससे पर्यटन और रोजगार सृजन में भी मदद मिल रही है।

Latest articles

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

वनांचल क्षेत्र के गाँवो में सनातन का प्रसार ,धर्म के प्रति कर रहे जागरूक

वनांचल क्षेत्र के गाँवो में सनातन का प्रसार ,धर्म के प्रति कर रहे जागरूक कोरबा।वनांचल...

गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़

गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़ कोरबा। तौलीपाली के महादेव चौक...

गेंदा खेती से बदली किसान आनंदराम की तकदीर

गेंदा खेती से बदली किसान आनंदराम की तकदीर आधुनिक तकनीक और मेहनत से मिला शानदार...

More like this

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

वनांचल क्षेत्र के गाँवो में सनातन का प्रसार ,धर्म के प्रति कर रहे जागरूक

वनांचल क्षेत्र के गाँवो में सनातन का प्रसार ,धर्म के प्रति कर रहे जागरूक कोरबा।वनांचल...

गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़

गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़ कोरबा। तौलीपाली के महादेव चौक...
error: Content is protected !!