Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » राष्ट्रीय समाचार
    राष्ट्रीय समाचार

    ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ पर प्रधानमंत्री मोदी ने वन्यजीव विविधता की रक्षा करने की अपील की

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhMarch 2, 2025Updated:March 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ पर प्रधानमंत्री मोदी ने वन्यजीव विविधता की रक्षा करने की अपील की

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ के अवसर पर एशियाई शेरों के बीच गुजरात के सासन गिर में बिताएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी।

    हर प्रजाति एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

    पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, विश्व वन्यजीव दिवस पर, आइए हम अपने ग्रह की अविश्वसनीय जैव विविधता की रक्षा और संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं। हर प्रजाति एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है – आइए आने वाली पीढ़ियों के लिए उनके भविष्य की रक्षा करें! हम वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा में भारत के योगदान पर भी गर्व करते हैं।

    2023 का वीडियो क्लिप साझा किया

    इस पोस्ट के साथ एक वीडियो क्लिप भी है, जिसमें पीएम मोदी भारत की परंपरा में जैव विविधता के प्रति स्वाभाविक आग्रह का जिक्र कर रहे हैं। यह क्लिप 2023 का है। कर्नाटक के मैसूर में ‘प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने के स्मरणोत्सव’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने वाइल्डलाइफ पर विचार रखे थे।

    दुनिया भर के वन्यजीव प्रेमियों के मन में अन्य देशों, जहां बाघों की आबादी या तो स्थिर है या फिर उसमें हो रही गिरावट की तुलना में भारत में बाघों की बढ़ती आबादी के बारे में उठने वाले सवालों को दोहराते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा था, “भारत इकोलॉजी और अर्थव्यवस्था के बीच संघर्ष में विश्वास नहीं करता, बल्कि वह दोनों के सह-अस्तित्व को समान महत्व देता है।”

    भारत में प्रकृति की रक्षा, संस्कृति का एक हिस्सा

    वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में भारत की अनूठी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत एक ऐसा देश है जहां प्रकृति की रक्षा करना संस्कृति का एक हिस्सा है।” प्रधानमंत्री बनने के बाद सासन गिर और सफारी का यह पीएम मोदी का पहला कार्यक्रम है।

    पीएम मोदी ने सासन नेशनल पार्क को विश्व के बड़े पर्यटन स्थलों के रूप में विशेष पहचान दिलाई

    दरअसल, गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए पीएम मोदी ने सासन नेशनल पार्क को विश्व के बड़े पर्यटन स्थलों के रूप में खास पहचान दिलाई थी। एशियाई शेरों के एकमात्र घर माने जाने वाले सासन गिर के विकास हेतु गुजरात के सीएम रहते हुए पीएम मोदी ने बड़े फैसले लिए थे। यही वजह है कि आज देश-विदेश से लाखों की संख्या में वन्यजीव प्रेमी सासन गिर में शेर देखने आते हैं।

    पीएम मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं

    प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। वह विश्व वन्यजीव दिवस पर सफारी के बाद सुबह 10 बजे सासन के सिंह सदन में वन्यजीव बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कुल 47 सदस्य हैं। इनमें सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों के सदस्य, एनजीओ, वन सचिव समेत कई लोग शामिल हैं।

    प्राचीन श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना की

    दौरे के दूसरे दिन कल रविवार को सौराष्ट्र नगर स्थित प्राचीन श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ से केदारनाथ यात्रा पर गए दो श्रद्धालुओं की हुई मौत

    May 31, 2025

    छत्तीसगढ़ की नई धमनी बनेगी खरसिया-परमलकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन, मिलेगा बंपर रोजगार: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    April 7, 2025

    18 हजार करोड़ की चार रेल परियोजनाओं को मंजूरी…महाराष्ट्र, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ के 15 जिलों से होकर गुजरेगी ये लाइन

    April 5, 2025

    भाजपा के नए अध्यक्ष की घोषणा इसी महीने मोदी-भागवत की मुलाकात के बाद कवायद तेज

    April 2, 2025

    कांग्रेस ने लोकसभा सदस्यों के लिए  व्हिप जारी किया

    April 1, 2025

    बुलडोजर एक्शन को अमानवीय और अवैध बताया 10-10 लाख मुआवजा देने का आदेश

    April 1, 2025
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.