Homeआस्थामाता कर्मा जयंती पर साहू समाज की 25 मार्च को शोभायात्रा सहित...

माता कर्मा जयंती पर साहू समाज की 25 मार्च को शोभायात्रा सहित अन्य आयोजन

Published on

माता कर्मा जयंती पर साहू समाज की 25 मार्च को शोभायात्रा सहित अन्य आयोजन

कोरबा। माता कर्मा सेवा समिति कोरबा के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति माता कर्मा सेवा समिति के तत्वावधान में माता कर्मा जयंती समारोह का आयोजन 25 मार्च को किया जाना समिति के पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया है।

माता कर्मा सेवा समिति ने समाज के सभी लोगों को सपरिवार सादर आमंत्रित करते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए समाज के लोग उत्साह से जुटे हुए हैं।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए माता कर्मा सेवा समिति के सचिव विनोद कुमार साहू ने बताया कि दोपहर 2 बजे शोभायात्रा सीतामढ़ी से आरंभ होगी जो पुराना बस स्टैण्ड, पावर हाउस रोड, टी.पी.नगर, घंटाघर तक पहुचेगी। घंटाघर से यह शोभायात्रा कर्मा नृत्य के दल के साथ पदयात्रा करते हुये सुभाष चौक निहारिका में पहुंचेगी। 

नेताजी सुभाष चौक में लगभग 4:30 पर माता कर्मा की पूजा एवं आरती के पश्चात शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत अभिनंदन होगा। इसी मध्य माता कर्मा की प्रेरणादायक जीवनी को लेकर अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे और इसी के मध्य भोग – प्रसाद वितरण किया जायेगा।

माता कर्मा सेवा समिति के सचिव विनोद कुमार साहू द्वारा आरंभ किए गए इस कार्यक्रम की लगातार सराहना साहू समाज के वरिष्ठजनों ने की है। विगत वर्ष नेताजी सुभाषचंद्र चौक में इस आयोजन की धूम रही। जिले से साहू समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने सभी से इस कार्यक्रम में अपनी अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!