HomeRAIPURअधिसूचना जारी...छत्तीसगढ़ को मिली नई नगर पालिका

अधिसूचना जारी…छत्तीसगढ़ को मिली नई नगर पालिका

Published on

अधिसूचना जारी…छत्तीसगढ़ को मिली नई नगर पालिका

रायपुर। छत्तीसगढ़ को एक नई नगर पालिका मिली है। राज्य शासन ने रायपुर जिले के अभनपुर नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद गठित करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ राजपत्र में इस संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया है।

राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत अभनपुर की सीमाएं ही नगर पालिका परिषद अभनपुर की सीमाएं होंगी। जिले में रायपुर नगर निगम, बिरगांव नगर निगम पहले से मौजूद है।

कांग्रेस के समय मिला था नगर पालिका का दर्जा
अभनपुर को कांग्रेस शासन काल में ही नगर पालिका का दर्जा दिया गया था। लगभग एक साल पहले इसकी जानकारी जारी की गई थी। तब अभनपुर को नगर पालिका का दर्जा देने के संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र में भी प्रारंभिक प्रकाशन कर किया गया था। अब नगर पालिका गठित कर दी गई है।

विकास के लिए बजट में होगी बढ़ोतरी
2011 की जनगणना के अनुसार अभनपुर की जनसंख्या 14432 है। अब नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद लोगों की सुविधाएं बढ़ेंगी। विकास के लिए बजट भी बढ़ेगा। नगर पंचायत अभनपुर का गठन वर्ष 2003-04 में हुआ था। उस समय नगर की जनसंख्या 7821 थी। साल 2009 में ग्राम पंचायत का संवियन नगर पंचायत में हुआ था।

नगर की जनसंख्या 22000 से ज्यादा
वर्तमान में नगर की जनसंख्या 22000 से ज्यादा और मतदाता लगभग 15000 से ज्यादा है। नगर पंचायत अभनपुर, नवा रायपुर और राजधानी से लगा हुआ शहर होने के कारण जनसंख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। नगर सेटेलाइट टाउन की तरह डेवलप हो रहा है।

2020 में आया था प्रस्ताव
नगर पंचायत अभनपुर के परिषद की बैठक में 17 जुलाई 2020 के प्रस्ताव क्रमांक 2 में नगरपालिका बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!