HomeRAIPURनंदकुमार साय ने भाजपा की ली ऑनलाइन सदस्यता... किरण सिंह देव का...

नंदकुमार साय ने भाजपा की ली ऑनलाइन सदस्यता… किरण सिंह देव का बड़ा बयान, हमसे कोई सलाह-मशविरा नही

Published on

नंदकुमार साय ने भाजपा की ली ऑनलाइन सदस्यता… किरण सिंह देव का बड़ा बयान, हमसे कोई सलाह-मशविरा नही

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत बस्तर में 90,000 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान में बूथ स्तर के नेताओं से लेकर बड़े नेता भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इसी बीच भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए और अब फिर से भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता लेने वाले आदिवासी नेता नंदकुमार साय को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने स्पष्टीकरण दिया है।

बीजेपी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि नंदकुमार साय ने भाजपा से कोई विचार-विमर्श किए बिना ऑनलाइन सदस्यता ली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में साय का हमेशा से सम्मान रहा है और पार्टी ने उनके खिलाफ कभी कोई टिप्पणी नहीं की। देव ने कहा कि पार्टी के साथ विचार-विमर्श के बाद साय की सदस्यता पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा और यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सदस्यता की पुष्टि होगी।

आदिवासी नेता साय ने अभियान के पहले दिन ली थी सदस्यता –

गौरतलब है कि मंगलवार 3 सितंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में खुद सदस्यता लेकर बीजेपी सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इसी दिन आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने बीजेपी की ऑनलाइन सदस्यता ली थी, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की थी।

साय राज्य में भाजपा के सबसे बड़े आदिवासी चेहरा थे लेकिन पार्टी में तव्वजो नहीं मिलने से नाराज़ होकर 30 अप्रैल 2023 को उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला कर लिया था। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उन्हें औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें अपने साथ राजनीतिक और शासकीय कार्यक्रमों में साथ लेकर जाते रहे। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद समीकरण बिगड़ गये। विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाये जाने की घोषणा के बाद सबसे पहले उनके घर पहुँचने वाले नेताओं में नंदकुमार साय भी रहे। तब से ही इस बात की अटकलें तेज हो गई थी साय घर वापसी कर सकते है।

Latest articles

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व’ को आगे बढ़ाने का कर रहे कार्य

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व' को आगे...

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला : केदार कश्यप

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला :...

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ…

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ... Gau Mata Katha कोरबा।तौलीपाली में...

धोबनीमार में पांच दिवसीय रामायण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे…भजनों से उपस्थित जन हुए भाव-विभोर

धोबनीमार में पांच दिवसीय रामायण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे...भजनों से उपस्थित जन हुए...

More like this

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व’ को आगे बढ़ाने का कर रहे कार्य

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व' को आगे...

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला : केदार कश्यप

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला :...

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ…

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ... Gau Mata Katha कोरबा।तौलीपाली में...
error: Content is protected !!