HomeRAIPURराजस्व विभाग के कामकाज से मंत्री नाराज, होगी कार्रवाई?

राजस्व विभाग के कामकाज से मंत्री नाराज, होगी कार्रवाई?

Published on

रायपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रदेश में लंबित राजस्व प्रकरणों को लेकर संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों का समय पर निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा ने कहा, 40 हजार से ज्यादा राजस्व प्रकरण एक साल से लंबित हैं। किसानों को भटकना न पड़े, इसके लिए राज्य सरकार लंबित प्रकरणों का 6 माह में निपटारा करेगी।

उन्होंने कहा, यदि समय रहते मामलों का निपटारा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के 300 सीटें जीतने के दावे को हास्यास्पद बताया है। साथ ही उन्होंने भारतीय मीडिया को देश की ताकत बताते हुए राहुल गांधी के मीडिया के बिकाऊ होने वाले बयान पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी हताशा और निराशा से भर गए हैं। लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं, इसलिए राहुल गांधी परेशान हैं। मीडिया को खरीदने की ताकत किसी में नहीं है, मीडिया देश की ताकत है। मीडिया लोकतंत्र का स्तंभ है। मीडिया जनता की आवाज बनता है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के 300 सीटें जीतने के दावों को लेकर उन्होंने कहा, मुझे कांग्रेस की बातों पर हंसी आती है, भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। मोदी सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया है। इसमें कोई शक नहीं है कि भाजपा की सरकार बनेगी।

Latest articles

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व’ को आगे बढ़ाने का कर रहे कार्य

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व' को आगे...

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला : केदार कश्यप

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला :...

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ…

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ... Gau Mata Katha कोरबा।तौलीपाली में...

धोबनीमार में पांच दिवसीय रामायण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे…भजनों से उपस्थित जन हुए भाव-विभोर

धोबनीमार में पांच दिवसीय रामायण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे...भजनों से उपस्थित जन हुए...

More like this

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व’ को आगे बढ़ाने का कर रहे कार्य

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व' को आगे...

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला : केदार कश्यप

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला :...

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ…

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ... Gau Mata Katha कोरबा।तौलीपाली में...
error: Content is protected !!