HomeBlogमहापौर चुनाव के लिए मंगलवार को प्रदेश के 10 नगर निगम के...

महापौर चुनाव के लिए मंगलवार को प्रदेश के 10 नगर निगम के महापौर प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म भरा

Published on

महापौर चुनाव के लिए मंगलवार को प्रदेश के 10 नगर निगम के महापौर प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म भरा

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की बिगुल बज गई।भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टी ने नामांकन रैली निकालकर अपनी-अपनी ताकत दिखाई। महापौर चुनाव के लिए मंगलवार को प्रदेश के 10 नगर निगम के महापौर प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म भरा। बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, राजनांदगांव, चिरमिरी, रायगढ़, कोरबा, धमतरी और जगदलपुर में बीजेपी कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म भरकर जीत का दावा किया।  रायपुर में भाजपा से मीनल चौबे बड़ी रैली के साथ तो कांग्रेस से दीप्ति दुबे ने बिना रैली के ही भाजपा फॉर्म भरा। वह दीप्ति दुबे स्कूटी से अपने पति प्रमोद दुबे के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची।  

मीनल चौबे ने सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। साय ने कहा कि मीनल चौबे को नगर निगम में पार्षद सहित नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने का लंबा अनुभव है। इसका लाभ अवश्य मिलेगा। भाजपा के प्रति विश्वास का वातावरण है। चुनाव में ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा।

रायपुर के गांधी मैदान में कार्यकर्ता करते रहे इंतजार
रायपुर नगर निगम से कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे के नामांकन दाखिल करने के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल, रायपुर शहर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे और पूर्व निगम सभापति प्रमोद दुबे भी मौजूद रहे। इसके पहले कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन गांधी मैदान से रैली निकालने की योजना थी, जिसे स्थगित कर दिया गया। गांधी मैदान में कार्यकर्ता नेताओं का इंतजार करते रहे।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनाव को लेकर खड़ा किया सवाल
पूर्व सीएम भूपेश बघेल दुर्ग से मेयर प्रत्याशी प्रेमलता साहू के नामांकन रैली में भी शामिल हुए।  इस दौरान बघेल ने कहा कि दुर्ग में कांग्रेस की जीत तय है। वहीं उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश हैं कि वीपैट के बिना चुनाव नहीं होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसके बिना चुनाव करा रहे हैं। श्री बघेल ने कहा कि एक ही बैलेट बॉक्स में महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों का चुनाव हो रहा है। इसके लिए निर्वाचन आयोग को जन जागरण करना चाहिए, वो हुआ नहीं है। अचानक मतदाता को दो बटन दबाने के लिए कहा जाएगा तो समझ ही नहीं पाएगा। चुनाव जनता के लिए हो रहा है, वो जनता ही जागरूक नहीं हो रही तो क्या कहेंगे।

गृह मंत्री विजय शर्मा बोले- बीजेपी की जीत पक्की है
वहीं दुर्ग में गृह मंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में मेयर प्रत्याशी अलका बाघमार ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान विजय शर्मा ने कहा कि हम 10 निकाय जीत रहे हैं। मोदी की गारंटी और साय सरकार में हुए विकासकार्यों को लेकर जनता से वोट मांगेंगे।

राजनांदगांव में मधुसूदन की नामांकन में शामिल हुए रमन सिंह
राजनांदगांव नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव के नामांकन के लिए विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह पहुंचे। रमन सिंह ने कहा कि मधुसूदन के प्रति जनता का उत्साह और समर्थन है। राजनांदगांव विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंबिकापुर में नामांकन रैली में कांग्रेस के बड़े नेता नहीं हुए शामिल
कांग्रेस ने पहले शहर के मुख्यमार्गों से नामांकन रैली निकाली और महापौर प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की सहित पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस की नामांकन रैली में बड़े नेता नहीं पहुंच सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित महापौर प्रत्याशी और स्थानीय नेता ही नामांकन रैली में शामिल हुए।

जगदलपुर में संजय पांडे ने भरा नामांकन
जगदलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में निकली नामांकन रैली में हजारों की भीड़ उमड़ी। मेयर प्रत्याशी संजय पांडे ने हुजूम के साथ नामांकन भरा। इस दौरान मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!