HomeRAIPURकानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, कड़े फैसले लेने में...

कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, कड़े फैसले लेने में सरकार को कोई हिचकिचाहट नहीं : अरुण साव

Published on

कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, कड़े फैसले लेने में सरकार को कोई हिचकिचाहट नहीं : अरुण साव

विधानसभा और लोकसभा में नकारे जाने के बाद कांग्रेस ने निराशा:अरुण साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोहारीडीह मामले को लेकर शनिवार को कांग्रेस के बंद को पूरी तरह विफल बताया है। श्री साव ने कहा कि घटनाओं पर राजनीति करना कांग्रेस की आदत में शुमार है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति घोषित की है और अपनी इस प्रतिबद्धता के दृष्टिगत सरकार कठोर-से-कठोर फैसले लेने में संकोच नहीं कर रही है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि कांग्रेस को जनता ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उसकी भूपेश सरकार की नाकामियों के चलते नकार दिया है। कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में जंगलराज चल रहा था, सरेआम कानून-व्यवस्था का चीरहरण हो रहा था, तब कांग्रेसी खामोश बैठे रहे और सत्ता से उखाड़ फेंक दिए जाने के बाद अब कांग्रेसी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने बार-बार आँकड़े प्रस्तुत किए हैं कि प्रदेश में अपराध कम हुए हैं और पूरा प्रदेश देख रहा है कि हमारी सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर है। लगातार कड़े और कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस की नीति के लिए हम संकल्पित हैं। किसी भी घटना ने दोषी कोई बचेगा नही सरकार,कठोर फैसले लेने में कोई हिला हवाला नही करने वाली। कांग्रेस अपनी ओछी राजनीति करना बंद करे।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!