HomeRAIPUR27 सितंबर को तालाबंदी हड़ताल,सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

27 सितंबर को तालाबंदी हड़ताल,सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

Published on

27 सितंबर को तालाबंदी हड़ताल,सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 27 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, क्योंकि सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों ने इस दिन अवकाश लेकर पेन डाउन, काम बंद और तालाबंदी हड़ताल की घोषणा की है। इस निर्णय से सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्य प्रभावित होने की संभावना है, इसलिए जनता को सलाह दी जा रही है कि वे 27 तारीख से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें। संयोजक विजय लहरे और प्रवक्ता अनुरूप साहू ने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं- कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र सरकार के बराबर महंगाई भत्ता (डीए) दिया जाए। 2019 से लंबित डीए की राशि।कर्मचारियों ने कहा- मोदी ने चुनाव के दौरान जो गारंटी दी थी, वह पूरी नहीं हुई, इसलिए उठा रहे यह कदम

कर्मचारी संगठन का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान जो गारंटी दी थी, वह पूरी नहीं हुई, जिससे आक्रोश में यह कदम उठाया जा रहा है।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को इस आंदोलन की तैयारी पूरी कर ली।

फेडरेशन के दुर्ग संभाग प्रभारी राजेश चटर्जी ने कहा कि जिला कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित किया जाए। अवकाश चार स्तरीय वेतनमान लागू किया जाए नकदीकरण की सीमा 240 दिन से बढ़ाकर 300 दिन की जाए। हड़ताल के तहत पूरे प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे 27 सितंबर को एक दिन का अवकाश लेकर सुबह 11 बजे हिंदी भवन के सामने सामूहिक प्रदर्शन में शामिल हों। इस हड़ताल से पूरे प्रदेश में सरकारी कामकाज प्रभावित होगा, जिससे आमजन को असुविधा हो सकती है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!