Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » JASHPUR
    JASHPUR

    कुनकुरी न्यायालय ने हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhJuly 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जशपुर। प्रथम अपर सत्र न्यायालय कुनकुरी के न्यायाधीश भानु प्रताप सिंह त्यागी ने जमीन विवाद में हत्या के आरोपी भरत यादव को आजीवन कारावास के साथ अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले की जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक श्यामा महानंद ने बताया कि आरोपी भरत यादव पर मृतक शिवराम की हत्या का आरोप था। 6 जुलाई 2022 को आरोपी हत्या की नीयत से हीराबाई के घर गया और शिवराम के सिर के पीछे बांस के डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी भरत यादव के कृत्य की गंभीरता को देखते हुए न्यायाधीश भानु प्रताप सिंह त्यागी की अदालत ने उसे दोषी पाया। उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दंडनीय अपराध के लिए आजीवन कारावास और एक हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास की सजा अलग से भुगतनी होगी।

    पुश्तैनी जमीन के विवाद में हुई हत्या

    6 जुलाई 2022 को प्रार्थिया हीरा बाई ने कुनकुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके छोटे भाई शिवराम और भरत यादव के बीच पिछले तीन साल से जमीन का विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच समय-समय पर झगड़ा होता रहता था। 6 जुलाई 2022 को दोपहर करीब 12-30 बजे शिवराम इमली के पेड़ के पास कुर्सी पर बैठकर मोबाइल देख रहा था और वह बगीचे की तरफ मुंह करके खड़ी थी। उसी समय गांव का ही भरत यादव हाथ में बांस का डंडा लेकर घर आया और शिवराम के सिर पर दो-तीन बार वार कर दिया, जिससे कुर्सी पर बैठा शिवराम बेहोश हो गया। प्रार्थिया हीरा बाई जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर भतीजा हरिराम दौड़कर आया और गांव के लोग भी पहुंच गए। तब तक शिवराम पूरी तरह बेहोश हो चुका था, वह बोल भी नहीं रहा था। उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल कुनकुरी लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा जांच करने के बाद शिवराम को मृत घोषित कर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    नगर पालिका CMO कार्यालय सील, कार्रवाई से मचा हड़कंप

    July 24, 2026

    NH-43 पर बेलाघाट के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर..

    January 18, 2026

    MLA गोमती साय ने बहुप्रतीक्षित मांगे की पूरी,कोटानपानी से तिलँगा पहुँच मार्ग और शब्दमुण्डा पहुँच मार्ग का भूमिपूजन…

    September 28, 2025

    Bus पलटी, महिला की मौत, कई यात्री घायल

    September 18, 2025

    जशपुर : कैलाश गुफा से लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी,कई घायल

    September 18, 2024

    चश्मा खींचने पर एजेंट ने बुजुर्ग को मारा थप्पड़,हुई मौत,आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2024
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.