Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » RAIPUR
    RAIPUR

    दो चरण के चुनाव में ही भाजपा 11 जिलों में स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर चुकी है-भाजपा

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhFebruary 21, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस नेता हार मानकर घर बैठ गए हैं कांग्रेस जीत का दावा तो करती है, लेकिन आँकड़ों का ज्ञान नहीं रहता : सौरभ सिंह

    बैलेट पेपर से चुनाव की मांग करने वाले कांग्रेस खुद की इज्जत बचाने जीत के झूठे दावे कर रहे

    दो चरण के चुनाव में ही भाजपा 11 जिलों में स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर चुकी है-भाजपा

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव समिति के प्रदेश प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा है कि अभी गाँवों में लोकतंत्र का उत्सवी वातावरण देखते ही बन रहा है! गाँवों में भी भाजपा समर्थित पंच, सरपंच, जनपद व जिला पंचायत सदस्यों के रूप में भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जीतकर आ रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में व्यक्त अगाध जन-विश्वास की आंधी में कांग्रेस तिनके की तरह उड़ रही है और हताश-निराश कांग्रेस नेता घरों में खामोश बैठ गए हैं। प्रदेश में जो विष्णु का सुशासन है, वह पूरे प्रदेश में दिखाई पड़ रहा है। भाजपा के पक्ष में यह ऐतिहासिक परिणाम जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को उनके जन्मदिन पर समर्पित किया है।

    भाजपा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव समिति के प्रदेश प्रभारी श्री सिंह ने शुक्रवार को एकात्म परिसर में आहूत प्रेस ब्रीफ में पंचायत चुनावो के दो चरणों के अब तक घोषित परिणामों में भाजपा की प्रचण्ड जीत का दावा करते हुए बताया कि पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव 17 फरवरी को हुआ, दूसरा चरण का चुनाव 20 फरवरी को हुआ और देर रात से उसके परिणाम सुबह तक आ रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य के लिए हुए चुनाव में प्रथम चरण में 160 सीटों में से भाजपा 125 सीटों में चुनाव जीती। दूसरे चरण में 124 सीटों के लिए हुए मतदान में 97 सीटों पर भाजपा या हमारे समर्थित लोग चुनाव जीत गए हैं। चार सीटों के परिणाम परिणाम अभी आने शेष हैं। इस तरह प्रथम चरण में जिला पंचायत में हमारा स्ट्राइक रेट 75 प्रतिशत था और द्वितीय चरण में हमारा स्ट्राइक रेट 80 प्रतिशत।
    तुम दूसरों के मतदान के बाद ही 11 जिलों में हमें स्पस्ट बहुमत प्राप्त हो गया है। दूसरे चरण के बाद 13-14 जिले ऐसे हैं जिनमें बहुमत से मामूली अंतर से कुछ दूर है जबकि कुछ में काउंटिंग बाकी है। उसमें हम आ जाएंगे। इन परिस्थितियों को देखते हुए ऐतिहासिक जीत की ओर भारतीय जनता पार्टी जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि प्रथम चरण में प्रदेश की कुल 140 जनपद पंचायतों में से 52 जनपद पंचायत में चुनाव हुए और उसमें 40 जनपद पंचायत में हमारा बहुमत है। बाकी जनपद पंचायत में भी हमारे सदस्य जीतकर आएंगे। दूसरे चरण में 40 जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव हुआ उसमें भी अभी तक प्राप्त अंकों के अनुसार 26 जनपद पंचायत में हमारा बहुमत है और यह बहुमत का आंकड़ा 32-33 तक जा सकता है। इसी प्रकार प्रदेश में 11,600 ग्राम पंचायतों के दो चरण के मतदान के बाद भी 70 से 80 प्रतिशत सरपंच भाजपा के बने हैं। इन तीनों चरणों में 1.60 लाख पंच निर्वाचित होने हैं और उनमें भी दो तिहाई से भाजपा उम्मीदवार जीत कर आ रहे हैं।

    भाजपा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव समिति के प्रदेश प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर वर्तमान छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद किसी भी पार्टी ने इतनी बडी ऐतिहासिक जीत हासिल नहीं की है। प्रदेश की जनता में विष्णुदेव साय के सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी गारंटियों के पूरा होने से भाजपा के प्रति भरोसा बढा है और प्रदेश की जनता ने पांच साल तक धोखा देने वाली और भ्रष्टाचारी कांग्रेस को नकार दिया है। नगरीय निकाय के बाद कांग्रेस के नेता पंचायत चुनाव में कारारी हार देखकर बौखला गए है कांग्रेस के जीत के दावों पर पलटवार करते हुए श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे वाली हो गई है। श्री सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो कांग्रेस दावा करती थी कि बैलेट पेपर से चुनाव होने पर हम नगरीय निकायों में बहुमत में आ जाते। लेकिन अब बैलेट पेपर से हो रहे पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का सूपडा साफ हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के विधानसभा पाटन में सभी निकाय की सीटों पर कांग्रेस हार गई। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सभी बडे कांग्रेस नेताओं के क्षेत्र में निकाय चुनाव में करारी हार हुई। अब पंचायत चुनाव में कांग्रेस की दयनीय हालत देखकर इनके नेता हार मानकर घर बैठ गए हैं। कांग्रेस के जितने नेता हैं, सभी न जाने कहां चले गए हैं? उनको कुछ समझ नहीं आ रहा है! हमारे जमीनी स्तर के कार्यकर्ता जीतकर आ रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस जमीनी स्तर से साफ हो जाएगी।

    भाजपा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव समिति के प्रदेश प्रभारी श्री सिंह ने मुख्यमंत्री श्री साय को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश की सरकार को 13 महीने हुए हैं इस अवधि में छत्तीसगढ़ में जो अभूतपूर्व काम हुए हैं, उससे भाजपा के प्रति जन-विश्वास बढ़ा है। हमने जो कहा, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में उसे करके भी दिखाया है। हमने 2 साल का बोनस दिया। 3100 रु. प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी कर रहे हैं। 25 लाख किसानों के खाते में पैसा जमा हो गए। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास का वादा हमने किया, वह बनने की शुरुआत हो गई है। 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा दे रहे हैं। 5.62 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रु. प्रति वर्ष दे रहे हैं। जनपद पंचायतों को रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए राशि भेज दी गई है। प्रधानमंत्री सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में भी पंचायत स्तर के काम रूके हुए थे वह सभी काम हो रहे हैं। रेडी टू इट कार्य भी शुरू हो गया है और यह काम भी 1 अप्रैल से स्व-सहायता समूह को दे दिया जाएगा।

    प्रेस ब्रीफ के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल और प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

    August 2, 2026

    CG : चार नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी

    July 30, 2026

    विद्युत मीटर रीडरों का 27 जुलाई को राजधानी में धरना-प्रदर्शन

    July 26, 2026

    28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

    July 26, 2026

    CG : 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भाजपा की समिति गठित

    July 25, 2026

    खुशखबरी: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा

    July 25, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.