HomeCHHATTISGARHचुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी को नोटिस जारी किया...जाने वजह!

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी को नोटिस जारी किया…जाने वजह!

Published on

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी को नोटिस जारी किया…जाने वजह!

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने बताया है कि छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी, हण्डीपारा, आजाद चौक रायपुर द्वारा पिछले तीन वित्तीय वर्षों (2021-22, 2022-23 तथा 2023-24) के वार्षिक लेखापरीक्षित खाते निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। इन खातों की अंतिम तिथियाँ क्रमश: 30 नवम्बर 2022, 31 दिसम्बर 2023 तथा 15 दिसम्बर 2024 थीं। इसके अतिरिक्त, उक्त पार्टी ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भाग तो लिया, किंतु निर्धारित अवधि के भीतर व्यय विवरणी प्रस्तुत नहीं की।

निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार विधानसभा चुनाव हेतु व्यय
रिपोर्ट 75 दिनों के भीतर तथा लोकसभा चुनाव हेतु 90 दिनों के भीतर दाखिल किया जाना अनिवार्य है। निर्वाचन आयोग ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29 – ए के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी को पंजीकृत दलों की सूची से हटाने का प्रस्ताव पारित किया है। इस संबंध में दल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा 09 अक्टूबर 2025 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, रायपुर में सुनवाई हेतु तिथि निर्धारित की गई है।

सुनवाई में दल के अध्यक्ष, महासचिव अथवा प्रमुख पदाधिकारी का उपस्थित होना अनिवार्य होगा। निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि तक पार्टी की ओर से कोई उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो यह माना जाएगा कि पार्टी को इस संबंध में कुछ नहीं कहना है और आयोग बिना किसी अन्य संदर्भ के उचित आदेश पारित करेगा ।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!