Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » National News
    National News

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मोरक्को के दौरे पर…एक्स’ पोस्ट के जरिए दी जानकारी

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhSeptember 21, 2025Updated:September 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मोरक्को के दौरे पर…एक्स’ पोस्ट के जरिए दी जानकारी

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 सितंबर को मोरक्को के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। यह यात्रा भारत और मोरक्को के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग का प्रतीक मानी जा रही है। रक्षा मंत्री ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए दी है।

    राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि वे इस दौरे के दौरान मोरक्को के रक्षा मामलों के मंत्री अबदेलतीफ लाउदयी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा होने की संभावना है। इस यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी मोरक्को के बेररशिद में स्थित टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स मरोको की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन। यह यूनिट व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म जैसे आधुनिक सैन्य वाहनों का निर्माण करेगी।

    यह संयंत्र खास इसलिए भी है क्योंकि यह अफ्रीकी महाद्वीप में पहली बार खुलने वाला भारतीय रक्षा विनिर्माण प्लांट है। इसे भारत के रक्षा क्षेत्र की वैश्विक पहुंच का बड़ा संकेत माना जा रहा है। इस कदम से भारत की ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’ नीति को भी नई गति मिलेगी। राजनाथ सिंह ने कहा, “यह फैक्ट्री भारत की रक्षा निर्माण क्षमताओं के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को दर्शाती है। यह भारत-मोरक्को रक्षा सहयोग में मील का पत्थर साबित होगी।

    अपने दौरे के दौरान रक्षा मंत्री मोरक्को की राजधानी रबात में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे और बातचीत करेंगे। वे वहां भारतीय प्रवासियों के योगदान को भी सराहेंगे और भारत सरकार की विदेश नीति और रक्षा कूटनीति से जुड़ी बातों को साझा करेंगे। भारत और मोरक्को के बीच पिछले कुछ वर्षों में रक्षा, व्यापार, तकनीकी सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों में तेजी आई है। यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

    https://www.deshbandhu.co.in/leadstory/rajnath-singh-to-visit-morocco-today-a-new-chapter-in-defense-partnership-to-begin-268567
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    रसोई गैस उत्पादन में 40 फीसदी वृद्धि, कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति 70 फीसदी तक बहालः केंद्र

    March 27, 2026

    पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

    March 27, 2026

    प. बंगाल में दो चरण 23 व 29 अप्रैल को व तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग, नतीजे 4 मई को

    March 15, 2026

    प्लेन क्रैश… ने इन दिग्गज नेताओं की जान ले ली

    January 28, 2026

    ओडिशा के राउरकेला में एक नौ-सीटर चार्टर प्लेन क्रैश,  पायलट समेत छह यात्री थे सवार

    January 10, 2026

    छत्तीसगढ़,गुजरात, केरल मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में होगा एसआईआर

    October 27, 2025
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.