HomeRAIPURनेताम, केदार और सांसद कश्यप को मानहानि का नोटिस

नेताम, केदार और सांसद कश्यप को मानहानि का नोटिस

Published on

नेताम, केदार और सांसद कश्यप को मानहानि का नोटिस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप को मानहानि का नोटिस भेजा है। तीनों ने बैज के धर्म पर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद बैज ने तीनों को नोटिस भेजकर 15 दिन के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। अन्यथा आपराधिक मामला दर्ज कराने की चेतावनी दी है। नोटिस में कहा गया है कि झूठे आरोप लगाकर उनके राजनीतिक भविष्य को खत्म करने की कोशिश की गई है। बैज ने अपने वकील संदीप दुबे के माध्यम से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम को मानहानि का नोटिस भेजा है।

नोटिस में कहा गया है कि 7 जून 2025 को नेताम ने अपने बयान में कहा था कि मैं बैज से जानना चाहता हूं कि उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया है या नहीं। मैं बेहद अपमानित महसूस कर रहा हूं। वकील के माध्यम से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा दिए गए झूठे, भ्रामक और मनगढ़ंत बयानों से मेरे मुवक्किल को मानसिक ठेस पहुंची है। पूरे प्रदेश में उनकी प्रतिष्ठा और गरिमा धूमिल हुई है। इससे मेरे मुवक्किल की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, जिसके लिए आप पूरी तरह जिम्मेदार हैं। बैज बेहद अपमानित महसूस कर रहे हैं। उनके बयान को मीडिया में प्रमुखता से प्रसारित किया गया। बैज ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि नेताम के बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और धार्मिक सौहार्द को खतरे में डालने की कोशिश की गई है।

Latest articles

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष रायगढ़/कोरबा। छत्तीसगढ़ बनगवां केवट निषाद समाज...

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

More like this

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष रायगढ़/कोरबा। छत्तीसगढ़ बनगवां केवट निषाद समाज...

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...
error: Content is protected !!