Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » CHHATTISGARH
    CHHATTISGARH

    मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस 536 किलोमीटर की यात्रा करेगी, जनता के बीच जाएगी…

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhSeptember 14, 2025Updated:September 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस 536 किलोमीटर की यात्रा करेगी, जनता के बीच जाएगी…

    रायपुर। मतदाता सूची में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने देशभर में चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर से वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत हुई। अब इस अभियान को रायगढ़ से भिलाई तक चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 16 सितम्बर से होगी। यह अभियान 18 सितम्बर तक लगातार तीन दिन चलेगा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विभिन्न साधनों से करीब 536 किलोमीटर की दूरी तय कर जनता के बीच जाएंगे। बताया जाता है कि तीन दिन के इस अभियान में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे और वे स्वयं इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।

    देश भर में मतदाता सूचियों में की गई गडबड़ियों एवं चुनावी निष्पक्षता की मांग को लेकर कांगेस ने यह अभियान शुरू किया है। इस कार्यक्रम की शुरूआत 16 सितंबर को रायगढ़ में हस्ताक्षर अभियान एवं सभा से होगी तथा इसी दिन कोरबा में मशाल रैली होगी। 17 सितंबर को तखतपुर एवं मुंगेली, बेमेतरा में पदयात्रा और सभा होगी। 18 सितंबर को राजनांदगांव, दुर्ग एवं भिलाई में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 16 सितंबर को 2.30 बजे झारसुगड़ा हवाई अड्डे पहुंचेंगे, वहां से रायगढ़ आएंगे।

    गुटबाजी से निपटना बड़ी चुनौती

    राजनीति के जानकारों का कहना है कि लगातार तीन दिन चलने वाले इस अभियान में कांग्रेस की गुटबाजी भारी पड़ सकती है। बिलासपुर की सभा में इसका नजारा देखने को मिला था। मंच से एक पूर्व मंत्री को बोलने से रोक दिया गया था। सभा में चमचे वाले बयान का भी जिक्र हुआ था। ऐसे में जिलों में होने वाली सभाओं में कुछ नेताओं की नाराजगी भी सामने आ सकती है। नाराजगी के बड़े कारणों में बयानबाजी के अलावा संगठन का विस्तार भी है।

    बिजली के मुद्दे पर भी आंदोलन की तैयारी

    इस महीने प्रदेश के लगभग सभी घरों में बिजली बिल अधिक आए हैं। इसे लेकर भी कांग्रेस बड़े आंदोलन की रणनीति बना रही है। हालांकि इसका खाका अभी तैयार नहीं हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि अभी लगातार त्योहार का समय है। ऐसे में दीपावली के बाद इसे लेकर बड़े आंदोलन की रणनीति तैयारी की जा रही है। इसमें दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं को भी बुलाने की तैयारी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि यह बिजली बिल हर घर से जुड़ा मुद्दा है। ऐसे में जनता के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए कांग्रेस को तत्काल खास रणनीति बनानी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    CG : यूसीसी पर समिति की पहली बैठक 24 को

    July 19, 2026

    सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

    May 3, 2026

    कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला : केदार कश्यप

    April 30, 2026

    चिकित्सकीय रिपोर्ट में हाथी की करंट लगने से मौत, एक ग्रामीण गिरफ्तार

    March 15, 2026

    16 मार्च को ट्रेड डील के विरोध में संसद घेरेगी छग यूथ कांग्रेस

    March 14, 2026

    बजट सत्र: LPG सिलेंडर की कमी का मुद्दा सदन में गूंजा और विपक्ष ने किया हंगामा

    March 12, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.