Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » RAIPUR
    RAIPUR

    छत्तीसगढ़ को मिली 240 ई-बसें, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग-भिलाई में जल्द शुरू होगी ई-बस सेवा…

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhSeptember 17, 2024Updated:September 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ को मिली 240 ई-बसें, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग-भिलाई में जल्द शुरू होगी ई-बस सेवा…

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर भारत सरकार ने पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन के लिए 240 ई-बसों की मंजूरी दी है। इन बसों का संचालन राजधानी रायपुर के साथ-साथ बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग-भिलाई में भी किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की अधोसंरचना को बेहतर बनाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा पीएम ई-बस सेवा योजना शुरू की गई है। राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार द्वारा रायपुर के लिए योजना में बसों की खरीदी और संचालन के लिए शहरों को वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसका एक बड़ा हिस्सा शहरों में बस डिपो जैसी अधोसंरचना के विकास के लिए भी खर्च किया जाएगा। योजना के तहत तीन तरह की बसें चलाई जाएंगी- स्टैंडर्ड, मीडियम और मिनी। बसों की संख्या अलग-अलग राज्यों के शहरों की आबादी के आधार पर निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि ई-बस सेवा शुरू होने से छत्तीसगढ़ के शहरों में कार्बन उत्सर्जन कम होने से वायु गुणवत्ता में सुधार होगा और पर्यावरण की रक्षा होगी। कम ऊर्जा खपत और बेहतर ईंधन दक्षता के साथ ही नागरिकों को सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिलेगी। रायपुर के लिए 100, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग-भिलाई के लिए 50-50 तथा कोरबा के लिए 40 ई-बसों की स्वीकृति दी गई है।

    उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कहा कि यह अभिनव सार्वजनिक परिवहन सेवा राज्यों को मिलने वाली केंद्रीय सहायता को पारदर्शिता और उनके प्रदर्शन से जोड़ने के लिए भारत सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना का हिस्सा है। इसे शहरों में मेट्रो के विकल्प या सहायक साधन के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि लोगों को किफायती, विश्वसनीय और सुगम परिवहन की सुविधा मिल सके। योजना के तहत शहरों को जनसंख्या के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा गया है। 20 लाख से 40 लाख की आबादी वाले शहर 150 ई-बसों के लिए पात्र हैं, 10 से 20 लाख की आबादी वाले शहर और पांच से 10 लाख की आबादी वाले शहर 100-100 और पांच लाख से कम आबादी वाले शहर 50 ई-बसों के लिए पात्र हैं। इस आधार पर रायपुर को 100 मध्यम ई-बसों, दुर्ग-भिलाई को 50 मध्यम ई-बसों, बिलासपुर को 35 मध्यम और 15 मिनी ई-बसों तथा कोरबा को 20 मध्यम और 20 मिनी ई-बसों की स्वीकृति मिली है।

    पीएम ई बस सेवा योजना की गाइडलाइन के अनुसार बसों की खरीद और संचालन एजेंसी का चयन भारत सरकार करेगी। सुनिश्चित किलोमीटर संचालन के आधार पर एजेंसी को केंद्रीय सहायता दी जाएगी। अगर बसें इससे कम किलोमीटर चलती हैं तो उसी अनुपात में केंद्रीय सहायता कम कर दी जाएगी। शहरों के प्रदर्शन के आधार पर केंद्र सरकार की ओर से पैसा दिया जाएगा। पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत बसों के संचालन का हिसाब हर तीन महीने में देना होगा। योजना की सामान्य शर्तों में यह भी शामिल है कि परियोजना के तहत दिए जाने वाले पैसे का थर्ड पार्टी ऑडिट अनिवार्य होगा, ताकि पूरी पारदर्शिता रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

    August 2, 2026

    CG : चार नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी

    July 30, 2026

    विद्युत मीटर रीडरों का 27 जुलाई को राजधानी में धरना-प्रदर्शन

    July 26, 2026

    28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

    July 26, 2026

    CG : 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भाजपा की समिति गठित

    July 25, 2026

    खुशखबरी: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा

    July 25, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.