Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » Crime news
    Crime news

    सराफा व्यापारी हत्याकांड का खुलासा,मृतक का ड्राईवर और उसका भाई ही निकला मास्टरमाइण्डदो आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhJanuary 12, 2025Updated:January 12, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सराफा व्यापारी हत्याकांड का खुलासा,मृतक का ड्राईवर और उसका भाई ही निकला मास्टरमाइण्डदो आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

    कोरबा में नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया था। सराफा व्यापारी गोपाल राय सोनी के घर में घुसकर उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिससे सराफा ब्यापारी की मौत हो गई थी। और नाकाब पोश बदमाश ब्यापारी की कार लेकर फरार हो गए थे।इस सूचना के आधार पर पुलिस सहायता केन्द्र सीएसईबी पर धारा 103(1), 307, 309(4), 332(ए), 333 बीएनएस के तहत बिना नंबर का अपराध पंजीबद्ध किया गया, जिस पर वास्तविक अपराध क्रमांक 12/2025 सिविल लाइन थाना रामपुर पर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।मामले में आईजी संजीव शुक्ला ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था।

    मामले का खुलासा आज कोरबा पुलिस ने की है।मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एक आरोपी फरार है।जिसके लिए टीम पतासाजी कर रहा है। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के अनुसार 05जनवरी 2025 की रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा प्रार्थी नचिकेता राय सोनी के पिता लालू राम कालोनी निवासी की हत्या कर घर में रखे क्रेटा गाड़ी क्रमांक जे-01 सीसी-4455 में मृतक गोपाल राय सोनी का ब्रीफकेस एवं नचिकेता राय सोनी की माता का मोबाईल लेकर भाग जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (आईपीएस) उपलब्ध अधिकारी/कर्मचारियों एवं एफएसएल कोरबा मोबाईल यूनिट डॉग स्क्वायड के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया गया एवं घटना स्थल को सुरक्षित किया गया। मृतक के पुत्र नचिकेता राय सोनी की रिपोर्ट पर दिनांक 05 जनवर .2025 की रात्रि 23:40 बजे बीना नम्बर चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाईन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 05.01.2025 को रात्रि 23:40 बजे मृतक गोपाल राय सोनी की ब्रीफकेस एवं नचिकेता राय सोनी की माता का मोबाईल लेकर घर में रखे क्रेटा गाड़ी क्रमांक जे-01 सीसी-4455 में सवार होकर भाग गये। दिनांक 20.02.2025 की रात्रि लगभग 10 बजे जब वे अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर के बरामदे में खड़ी सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार रजिस्ट्रेशन संख्या JH-01 CC-4455 गायब थी। तब उन्होंने अपने घर का दरवाजा जो बाहर से कुंडी लगा हुआ था, खोला और घर के अंदर जाकर देखा कि उनके पिता श्री गोपाल राय सोनी खून से लथपथ फर्श पर अचेत व घायल अवस्था में पड़े थे। उनके शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण फर्श पर काफी खून फैला हुआ था, घर का सामान अस्त व्यस्त था। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    जांच में पाया गया कि मुतक गोपाल राय सोनी के यहा ड्राईवरी काम करने वाले दोनो भाईयों क्रमशः सूरज पुरी गोस्वामी एवं आकाश पुरी गोस्वामी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मोहन मिंज के साथ मिलकर गोपाल राय सोनी के घर से अंमृता ज्वेलर्स कि चाभी चुराकर उसी की क्रेटा कार मे जाकर जेवरात् नगदी चोरी करने कि योजना बनाई गई थी, परन्तु पहचान हो जाने से गोपाल राय सोनी के साथ हुए संघर्श मे धारदार हथियार से सुरज एवं मोहन मिंज ने मिलकर हत्या कर दी।

    वारदात की पूरी स्टोरी

    मुखबीर की सूचना पर मोहन मिंज को पकडा गया और वह घटना से इनकार करने लगा,लेकिन झूठ कब तक उसका साथ देता उसने सच्चाई उगल दी।मोहन मिंज ने पूछताछ में बताया कि उसके मोहल्ले कुआं भट्ठा का रहने वाला सूरज पुरी गोस्वामी जो पहले गोपाल राय सोनी की गाड़ी चलाता था, परिचित है और एक दिन उसने कहा कि हम लोग योजना बनाकर गोपाल राय सोनी के यहां चोरी करेंगे और वर्तमान में उसका भाई आकाश गोपाल राय सोनी के यहां ड्राइवर का काम करता है और वह भी हमारी मदद करेगा, अगर हमें सेठ की दुकान की चाबी मिल जाए तो हमें बहुत सारा सोना चांदी और पैसा मिलेगा लेकिन सेठ दुकान की चाबी अपने ब्रीफकेस में रखता है। करीब 1 माह पहले सूरज ने हमें अपने भाई आकाश से मिलवाया और आकाश ने कहा कि जब सेठजी घर पर अकेले होंगे और नचिकेता भैया बाहर जाएंगे तो मैं उन्हें बता दूंगा, तुम लोग उसे डरा धमका कर चाबी ले लेना और अगर तुम लोग सेठजी की एस.एस. प्लाजा स्थित दुकान अमृता ज्वेलर्स में चोरी करोगे तो हमें बहुत सारा सोना चांदी मिलेगा।

    सूरज व आकाश की योजना के अनुसार हम लोग योजना बना रहे थे कि दिनांक 05.01.2025 को आकाश ने सूरज के माध्यम से सूचना दी तो नीली जींस शर्ट व ग्रे कलर की जैकेट तथा चेहरा छुपाने के लिए मंकी कैप पहनकर हम लोग सूरज के साथ सेठ के मकान के पास जहां निर्माण कार्य चल रहा था, छुपे हुए थे। इसी बीच आकाश ने फोन कर बताया कि अभी घर में केवल सेठ व सेठानी ही हैं, जिस पर हम लोग मकान की दीवार फांद कर नीचे उतरे और गोपाल राय सोनी के मकान के कमरे में गए। हमारी योजना अटैची में रखी चाबी लेकर भागने की थी, लेकिन सेठ गोपाल राय सोनी उस समय अपनी पत्नी के कमरे में थे। उन्हें आता देख हम छुप गए और जब सेठजी हॉल के अंदर मंदिर की तरफ आए तो सूरज पुरी गोस्वामी ने सेठजी को धक्का दे दिया, फिर हम लोगों ने मिलकर सेठजी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सेठ ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो सूरज ने अपने पास रखे चाकू से अंधाधुंध वार करना शुरू कर दिया।

    सूरज के लगातार चाकू मारने से मेरे बाएं हाथ की बीच वाली उंगली में गहरी चोट लग गई और सेठ जी भी घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। तब हम डर गए। इसी बीच आकाश ने फोन करके कहा कि तुम लोग जल्दी से भाग जाओ नहीं तो पकड़े जाओगे। भागते समय मैंने (मोहन) आंटी का मोबाइल ले लिया और सूरज सेठ जी का मोबाइल ब्रीफकेस और डीवीआर लेकर कमरे से बाहर आ गया। हमने गैराज में रखी सेठ जी की केटा कार ली जिसमें सूरज चला रहा था और मैं हम बैठा था। हम घटनास्थल से निकलकर राताखार होते हुए बालको गए और फिर कार पार्क करके अपने-अपने घर आ गए।

    पकड़े गए आरोपी

    आकाश गिरी गोस्वामी पिता जगदीश पुरी गोस्वामी उम्र 24 वर्ष निवासी मकान नं 107, कुआभट्ठा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा।

    मोहन मिंज पिता गोपाल मिंज उम्र 23 वर्ष निवासी कुआभठ्ठा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा।

      को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं।

      फरार आरोपी

      सुरज गिरी गोस्वामी पिता जगदीश पुरी गोस्वामी उम्र 28 वर्ष निवासी मकान नं 107, कुआभट्ठा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा।

      इस सनसनी खेज एवं चुनौती पूर्ण अंधे कत्ल के खुलासे मे निरीक्षक प्रमोद डनसेना थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर, निरीक्षक मोतीलाल पटेल थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी कुसमुण्डा, निरीक्षक अभिनवकांत सिंह थाना प्रभारी बालको, निरीक्षक युवराज तिवारी थाना प्रभारी उरगा, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी सायबर सेल बिलासपुर, उप निरीक्षक अजय सोनवानी प्रभारी सायबर सेल, उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू थाना प्रभारी दीपका, उप निरी जितेन्द्र यादव प्रभारी चौकी सीएसईबी, उप निरीक्षक परमेश्वर राठौर, सउनि राम पाण्डेय, सउनि अजय सिंह, सउनि महिपाल सिंह, सउनि कुलदीप तिवारी, सउनि अनिता खेस, (सायबर सेल कोरबा से प्र.आर. गुनाराम सिन्हा आर. प्रशांत सिंह, आर. डेमन ओगरे, आर. विरकेश्वर प्रताप सिंह, आर. रवि कुमार चौबे, आर. सुशील यादव, आर. आलोक टोप्पो, म. आर. रेणु टोप्पो) प्र.आर. नरेन्द्र रात्रे, प्र.आर. दिलीप झा, प्र.आर. संतोष तिवारी, प्र.आर. चन्द्रशेखर पाण्डेय, प्र. आर. सुधांशु शर्मा, आर. विपिन बिहारी नायक, आर. चन्द्रकांत गुप्ता, आर. नितेश तिवारी, आर. संजय रात्रे, आर. गंगाराम डाण्डे, आर. विकास कोसले, आर. संदीप भगत, आर. योगेश राजपूत, आर. अशोक चौहान, आर. देव कुर्रे, आर. गोपीराम दिव्य, आर. हेराम चौहान, आर. हरीश मरावी, आर. शैलेन्द्र सिदार, आर. प्रेमेन्द्र चन्द्रा, म. आर. रेहाना फातिमा, आर. हितेश राव, आर. विरेन्द्र पटेल, आर. विशाल वर्मा, आर. ओमप्रकाश निराला, आर. अभिजीत पाण्डेय, आर. कौशल प्रसाद, आर. आशीष साहू, आर. संजू श्रीवास, आर. संदीप सिंह, आर. आलोक पाण्डेय, आर. सुनील सिंह, प्र.आर. मनोज ठाकुर, आर. चन्द्रसेन खुंटे, आर. नीरज डेनियल, आर. देवराज, आर. गुफरान, आर. ओमप्रकाश साहू, आर. दिनेश निराला, आर. प्रेम मरकाम, आर. मनबोध भारती, आर. कृपाल सिंह, आर. सूरज भारद्वाज, आर. रितिक पटेल, आर. सुरेश खुंटे आदि की भूमिका सराहनीय रही।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Raftaar Chhattisgarh

      Related Posts

      कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

      August 15, 2026

      कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

      August 15, 2026

      KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

      August 14, 2026

      कुदमुरा-मदवानी सड़क बदहाल: 17 साल से इंतजार, डेढ़ साल पहले मंच से हुई घोषणा भी रही हवा-हवाई

      August 12, 2026

      KORBA: दो साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

      July 31, 2026

      युवक की धारदार हथियार से हत्या,जांच में जुटी पुलिस

      July 26, 2026
      Editors Picks

      कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

      August 15, 2026

      कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

      August 15, 2026

      बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

      August 15, 2026

      KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

      August 14, 2026
      About Us
      About Us

      Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
      stop destination for local, national, and global news.
      Our dedicated team ensures you're always ahead
      with accurate and timely updates. Stay connected,
      Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
      We're accepting new partnerships right now.

      Our Picks

      कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

      August 15, 2026

      कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

      August 15, 2026

      बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

      August 15, 2026
      Important Pages
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.