HomePoliticsभाजपा का संगठनात्मक चुनाव: 17 जनवरी को होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

भाजपा का संगठनात्मक चुनाव: 17 जनवरी को होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

Published on

भाजपा का संगठनात्मक चुनाव: 17 जनवरी को होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश की राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव भी 17 जनवरी को होगा। इसी दिन राष्ट्रीय संगठन से नियुक्त चुनाव अधिकारी विनोद तावड़े को रायपुर आना है। उनके आगमन पर यहां एक ही दिन प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव भी होगा। प्रदेश में भाजपा का संगठनात्मक चुनाव चल रहा है।  जिला अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। इसके लिए 17 जनवरी की तारीख तय की गई है। चुनाव अधिकारी विनोद तावड़े चुनाव कराने यहां आ रहे हैं। उनके आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। अभी यह तय नहीं है कि नया अध्यक्ष बनाया जाएगा या फिर किरण देव को फिर से अध्यक्ष बनाया जाएगा। अगर किरण देव को मंत्रिमंडल में लिया जाता है तो नया अध्यक्ष बनाया जाएगा। नए अध्यक्ष के लिए धरमलाल कौशिक, विक्रम उसेंडी, शिवरतन शर्मा, विजय बघेल के नामों पर विचार किया जा रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए देशभर में राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कुछ मंत्री, सांसद, विधायक और राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को सदस्य बनाया जाएगा। राज्य में आम सहमति के बाद 17 नाम तय किए जाएंगे, जिसके बाद उनका नामांकन दाखिल किया जाएगा और नामों की घोषणा की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव होने की स्थिति में राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को वोट देने का अधिकार है और वे प्रस्तावक और समर्थक भी बन सकते हैं। छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा हैं, इसलिए यहां 17 सदस्य चुने जाएंगे, जो इससे डेढ़ गुना ज्यादा है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी छत्तीसगढ़ । मानसूनी गतिविधियों में...

एनआरआई कोटा मामले में High Court ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब

एनआरआई कोटा मामले में High Court ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब...

नेताम, केदार और सांसद कश्यप को मानहानि का नोटिस

नेताम, केदार और सांसद कश्यप को मानहानि का नोटिस रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज...

कोरबा वासियों को मिलेगा Convention सेंटर का लाभःमुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कोरबा वासियों को मिलेगा Convention सेंटर का लाभःमुख्यमंत्री विष्णु देव साय कन्वेन्शन सेंटर में लोकमाता...

More like this

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी छत्तीसगढ़ । मानसूनी गतिविधियों में...

एनआरआई कोटा मामले में High Court ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब

एनआरआई कोटा मामले में High Court ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब...

नेताम, केदार और सांसद कश्यप को मानहानि का नोटिस

नेताम, केदार और सांसद कश्यप को मानहानि का नोटिस रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज...
error: Content is protected !!