Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » RAIPUR
    RAIPUR

    भाजपा का सदस्यता महाअभियान 2 सितंबर से भाजयुमो बनाएगा 07 लाख युवाओं को भाजपा का सदस्य

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhSeptember 1, 2024Updated:September 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में मोर्चा को 07 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए भाजयुमो को प्रत्येक जिले में भाजपा संगठन द्वारा प्रत्येक मण्डल से 05 बूथ दिए जाएंगे, जिसमे प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाना है। यह सदस्यता महाअभियान दो चरणो में 06 सितम्बर से 17 सितम्बर 2024 तक आयोजित होगा। भगत ने रविवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर बताया कि भाजपा के संगठन पर्व कार्यक्रम के तहत 02 सितम्बर से 30 अक्टूबर 2024 तक सदस्यता महाअभियान कार्यक्रम करना तय हुआ है।

    भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भगत ने बताया कि पहले चरण में प्रत्येक बूथो में सदस्य बनाया जायेगा और दूसरे चरण में ग्राम, वार्ड, मोहल्ला व विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय आदि स्थानो पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक जिला इकाइयों को सदस्यता का लक्ष्य प्रदान किया जायेगा, जिसमें हम 05 लाख का लक्ष्य आगे बढ़कर 07 लाख सदस्य बनाने की ओर आगे बढ़ेंगें। यह सदस्यता अभियान युवाओं को जोड़कर सशक्त भारत बनाने में सहायक सिद्ध होगा। सदस्यता अभियान में मिस कॉल नम्बर 8800002024 पर मिस कॉल करने पर एक लिंक मैसेज के रूप में प्राप्त होगा। इसके बाद एक मैसेज आएगा जिसमें सदस्यता क्रमांक प्राप्त होगा। साथ ही 25 पन्नों का सदस्यता फार्मेट भी कार्यकर्ता को प्राप्त होगा। मिस कॉल के साथ ही फिजिकल फार्म भी भराया जाएगा जिससे मिस कॉल की जानकारी दिल्ली कार्यालय पहुँच जायेगी और फिजिकल फार्म का डाटा प्रदेश व स्थानीय जिला कार्यालय के पास रहेगा। सदस्यता अभियान को और सरल बनाने हेतु नमो एप सरल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन सदस्य बना जा सकता है। श्री भगत ने कहा कि सदस्यता अभियान को सम्पन्न कराने हेतु प्रदेश एवं जिला मण्डल और बूथ स्तर पर समितियों की गठन किया गया है। इस अभियान के प्रभारी के रूप में रितेश मोहरे प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रभारी), सुश्री गौरी गुप्ता सहप्रभारी, अभिषेक प्रदेश मंत्री बिलासपुर, प्रताप सिंह प्रदेश सहप्रशिक्षण प्रभारी सरगुजा, सहप्रभारी लक्ष्मण झा सहप्रशिक्षण प्रभारी बस्तर बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी जिलों में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जो प्रत्येक दिवस की सदस्यता की मॉनीटरिंग करेगी। भाजयुमो द्वारा इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए फोटो, वीडियो, रील आदि बनाकर सोशल मीडिया व अन्य जगहों पर प्रचार किया जायेगा। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर संभाग प्रभारी रोहित महेश्वरी प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास मित्तल और जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता भी उपस्थित थे।

    सदस्यता महाभियान हेतु करणीय बिंदु

    भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष  भगत ने बताया कि इस अभियान में प्रथम चरण में 6 से 17 सितंबर तक केवल बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान करना है। इसके लिए पहले जिला में 11 सदस्यीय जिला समिति गठन करना है। तत्पश्चात मंडल में 5 बूथ प्रभारी सह प्रभारी तय किए जाएंगे। जिला भाजपा द्वारा युवा मोर्चा को प्रत्येक मंडल में 5-5 बूथ दिए जायेंगे जिसकी सूची मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष से लेंगे। प्रत्येक दिवस सदस्यता अभियान का डाटा प्रदेश कार्यालय को भेजने की व्यवस्था करना है। 2 से 4 सितंबर तक जिले की कार्यशाला अनिवार्य रूप से संपन्न करना है जिसमें जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य एवं मंडल से 4 नाम अपेक्षित रहेंगे। 6 से 13 सितंबर तक सदस्यता की जिला समिति को समीक्षा कर आगे की योजना बनाना है। 15 सितंबर को अधिकतम सदस्यता अभियान बूथ लेवल पर करना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

    August 2, 2026

    CG : चार नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी

    July 30, 2026

    विद्युत मीटर रीडरों का 27 जुलाई को राजधानी में धरना-प्रदर्शन

    July 26, 2026

    28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

    July 26, 2026

    CG : 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भाजपा की समिति गठित

    July 25, 2026

    खुशखबरी: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा

    July 25, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.