Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » Blog
    Blog

    जूटमिल में बढ़ रही CCTV सुरक्षा की जागरूकता, इशिता हार्डवेयर ने सड़क को फोकस करते हुए लगाए कैमरे

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhJuly 12, 2025Updated:July 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जूटमिल में बढ़ रही CCTV सुरक्षा की जागरूकता, इशिता हार्डवेयर ने सड़क को फोकस करते हुए लगाए कैमरे

    रायगढ़ । रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सीसीटीवी जागरूकता अभियान के तहत नागरिकों में सुरक्षा को लेकर सजगता बढ़ती दिखाई दे रही है। इसी क्रम में जूटमिल थाना क्षेत्र के सावित्री नगर मार्ग पर स्थित इशिता हार्डवेयर (टाइल्स एंड सेनेटरी) के संचालक अजय शर्मा ने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान के बाहर सड़क को कवर करते हुए दोनों दिशाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। अजय शर्मा ने बताया कि उन्हें इस अभियान की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से और थाना प्रभारी जूटमिल प्रशांत राव से हुई चर्चा के दौरान प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्होंने कैमरे लगाने का निर्णय लिया।
    उन्होंने बताया कि पहले से दुकान के भीतर कैमरे लगे हुए थे, लेकिन अब बाहर रोड को भी फोकस करते हुए दो उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाए गए हैं, जिससे दुकान के साथ ही आसपास का क्षेत्र भी निगरानी में आ गया है। अजय शर्मा का मानना है कि सीसीटीवी कैमरे अपराधियों के लिए मनोवैज्ञानिक अवरोध का काम करते हैं और असामाजिक तत्व सीसीटीवी कवरेज क्षेत्र में अपराध करने से हिचकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे भी जब कभी सीसीटीवी कैमरे लगाएं तो अपने परिसर के बाहर, मुख्य सड़क की ओर भी फोकस जरूर रखें, ताकि आसपास की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    उल्लेखनीय है कि रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में शहर के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में जनसंवाद व प्रेरणा से लोगों को सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। खासकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों, मार्गों के किनारे रहने वालों, अस्पतालों, स्कूल-कॉलेज परिसरों व पेट्रोल पंप जैसे स्थानों को प्राथमिकता में रखते हुए इस अभियान को गति दी जा रही है।
    सीसीटीवी कैमरे न केवल अपराधियों की पहचान में सहायक हैं, बल्कि कई बार दुर्घटना, गुमशुदगी या आपराधिक मामलों में फुटेज महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में उपयोग होते हैं। जूटमिल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही नागरिकों की भागीदारी से यह अभियान एक सकारात्मक सामाजिक सुरक्षा मुहिम का रूप लेता जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    आबकारी आरक्षक की नौकरी लगी, ज्वाइन नहीं किया, 29 की नियुक्ति निरस्त

    July 22, 2026

    एक हजार करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी को किया गिरफ्तार

    July 19, 2026

    गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़

    May 3, 2026

    राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

    March 31, 2026

    RAIPUR : लक्ष्मीनारायण मंदिर की दान पेटी की चोरी

    March 15, 2026

    कांग्रेस की ‘अगली पीढ़ी’सूरज से चैतन्य तक,राजनीतिक विरासत नई पीढ़ी को सौंपने की तैयारी शुरू…पढ़े पूरी खबर

    March 2, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.