HomeRAIPURविधानसभा बजट सत्रः कांग्रेस के 5 साल में भ्रष्टाचार का एक, भाजपा...

विधानसभा बजट सत्रः कांग्रेस के 5 साल में भ्रष्टाचार का एक, भाजपा में एक साल में 72 केस दर्ज

Published on

सीएम साय ने सदन को बताया-भाजपा सरकार की शुरुआती एक वर्ष में 114 भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को  पूछे गए लिखित प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखित जवाब प्रस्तुत किया। सदन में सीएम साय ने बताया कि प्रदेश में घूसखोरी के प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई के मामले में भाजपा की सरकार अपने पिछले 1 वर्ष के कार्यकाल में ही कांग्रेस के 1 वर्ष के कार्यकाल की तुलना में कही आगे निकल गई है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के अंतिम वर्ष यानी कि वर्ष 2023 में भ्रष्टाचार के सिर्फ एक मामले में अपराध दर्ज किया गया था, जबकि भाजपा सरकार के 1 साल के कार्यकाल में 72 केस दर्ज कर 114 भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी की गई। 

विधायक विक्रम मंडावी ने पूछा था कि जनवरी 2024 से 10 फरवरी 2025 तक आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में आर्थिक अपराध,वित्तीय लेनदेन के कितने केस दर्ज हुए? 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक की अवधि में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा प्रदेश के कितने अधिकारी– कर्मचारियों के विरुद्ध आर्थिक अपराध के प्रकरण दर्ज किए गए?
इसी तरह कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश ने पूछा था कि दिसंबर 23 से 31 जनवरी 25 तक ईओडब्लू द्वारा प्रदेश में कितने अधिकारी–कर्मचारी और अन्य लोगों को पकड़ा गया है? कितने अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं? कितनी राशि जप्त की गई है?

इसके लिखित जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2025 तक आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा 71 प्रकरण वही 10 फरवरी 2025 तक 72 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जबकि 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 ( कांग्रेस सरकार के कार्यकाल) तक की अवधि में ईओडब्लू के द्वारा सिर्फ अंकिता पाणिग्रही, सहायक प्रबंधक इंडियन ओवरसीज बैंक राजिम एवं अन्य के विरुद्ध आर्थिक अपराध का एक प्रकरण दर्ज किया गया है। इसमें 78 अधिकारियों कर्मचारियों और 36 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 32 लाख 14 हजार 380 रुपए जप्त किया गया है। आंकड़ों की तुलना की जाए तो स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार के अंतिम एक वर्ष में सिर्फ एक भ्रष्टाचारी के ऊपर कारवाई की गई। जबकि भाजपा सरकार की शुरुआती एक वर्ष में 114 भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी की गई।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!