HomeCRIMEफरार कांग्रेस नेता आसिफ मेमन गिरफ्तार

फरार कांग्रेस नेता आसिफ मेमन गिरफ्तार

Published on

रायपुर : फ़रार कांग्रेस नेता आसिफ मेमन को राजधानी रायपुर में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने जमीन घोटाले मामले में दर्ज एफआईआर में उसे गिरफ्तार किया है. आसिफ मेमन को मध्य प्रदेश के कान्हा किसली से गिरफ्तार किया गया है, मोवा में एक बुजुर्ग की तीन करोड़ से ज्यादा कीमत की जमीन को धोखाधड़ी से रजिस्ट्री कराने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी. आरोपी नेता आसिफ मेमन साल 2021 से फरार चल रहा था. आसिफ मेमन पूर्व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष रह चुका है. सुनवाई में उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने स्थाई वारंट जारी किया था. साइबर सेल और सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानिए क्या था पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या किंगडम कचना रोड ई-68 निवासी नूर बेगम (56) की मोवा में 0.704 हेक्टेयर जमीन है. इस जमीन को खरीदने का सौदा राजा तालाब निवासी युवक कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष एसडी आसिफ मेमन ने अपनी परिचित नूर बेगम से वर्ष 2018 में तीन करोड़ नौ लाख 76 हजार रुपये में तय किया था।

26 जून 2018 को जमीन की रजिस्ट्री कराते समय आरोपियों ने सौदे के मुताबिक तय रकम के सात चेक नूर बेगम को दिए। बैंक में जमा करने पर एक-एक कर सातों चेक बाउंस हो गए। पीड़िता ने इसकी जानकारी आसिफ को दी और पूरी रकम मांगी, लेकिन उसने देने से साफ इनकार कर दिया। परेशान होकर नूर बेगम ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। इसी बीच कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आसिफ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। पिछले दो साल से वह पुलिस फाइल में फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!