HomeKORBAउरगा - हाटी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत

उरगा – हाटी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत

Published on

उरगा – हाटी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत

कोरबा।करतला थाना क्षेत्र के कुदमुरा-कोसाबाड़ी के पास उरगा हाटी मुख्य मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक दोनों युवक चचिया दर्रीपार के निवासी राहुल टोप्पो और पोलेश कंवर बताए जा रहे हैं। दोनों किसी काम से हाटी की ओर गए हुए थे, तभी कुदमुरा कोसाबाड़ी के निकट उनकी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। करतला पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

रथ यात्रा की खुशी के बीच गांव में पसरा मातम

चचिया में आज गांव में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की धूम है, पूरे गांव में उत्सव का माहौल है। इसी बीच एक दर्दनाक खबर ने पूरे गांव में मातम फैला दिया।एक तरफ गांव में रथ यात्रा को लेकर तैयारियां चल रही थीं, ढोल-नगाड़ों के साथ रथ खींचने की तैयारी थी, तो दूसरी तरफ इस हादसे की खबर आते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।

बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए, जिसे देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Latest articles

कोरबा जनपद पंचायत में नए सीईओ की नियुक्ति, खगेश निर्मलकर को मिला पोड़ी उपरोड़ा का प्रभार

कोरबा जनपद पंचायत में नए सीईओ की नियुक्ति, खगेश निर्मलकर को मिला पोड़ी उपरोड़ा...

दंतेवाड़ा में भाजपा से 300 युवाओं ने थामा दामन

दंतेवाड़ा में भाजपा से 300 युवाओं ने थामा दामन प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा की...

GOOD NEWS; रद्द साऊथ बिहार एक्सप्रेस फिर बहाल, बाबा धाम श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

GOOD NEWS; रद्द साऊथ बिहार एक्सप्रेस फिर बहाल, बाबा धाम श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत रदद्...

KORBA; युवा कांग्रेस-NSUI का उग्र प्रदर्शन, डिप्टी सीएम अरुण साव को दिखाए काले झंडे, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

KORBA; युवा कांग्रेस-NSUI का उग्र प्रदर्शन व बवाल, डिप्टी सीएम अरुण साव को दिखाए...

More like this

कोरबा जनपद पंचायत में नए सीईओ की नियुक्ति, खगेश निर्मलकर को मिला पोड़ी उपरोड़ा का प्रभार

कोरबा जनपद पंचायत में नए सीईओ की नियुक्ति, खगेश निर्मलकर को मिला पोड़ी उपरोड़ा...

दंतेवाड़ा में भाजपा से 300 युवाओं ने थामा दामन

दंतेवाड़ा में भाजपा से 300 युवाओं ने थामा दामन प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा की...

GOOD NEWS; रद्द साऊथ बिहार एक्सप्रेस फिर बहाल, बाबा धाम श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

GOOD NEWS; रद्द साऊथ बिहार एक्सप्रेस फिर बहाल, बाबा धाम श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत रदद्...
error: Content is protected !!