HomeRAIPURदंतेवाड़ा में भाजपा से 300 युवाओं ने थामा दामन

दंतेवाड़ा में भाजपा से 300 युवाओं ने थामा दामन

Published on

दंतेवाड़ा में भाजपा से 300 युवाओं ने थामा दामन

प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा की मौजूदगी में हुआ सदस्यता कार्यक्रम

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा की उपस्थिति में आज दंतेवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत धुरली में भव्य सदस्यता एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लगभग 300 युवाओं ने भाजपा का दामन थामा है।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। प्रदेश अध्यक्ष जी के मंच पर पहुंचते ही युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने सभी नए सदस्यों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम छू रहा है। दंतेवाड़ा के युवा अब बदलाव के वाहक बन रहे हैं। आप सभी की ऊर्जा और समर्पण से संगठन और मजबूत होगा। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने युवाओं से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और हर कार्यकर्ता इस परिवार की रीढ़ है।

कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मूडामी,नविन विश्वकर्मा, अभिमन्यु सोनी, रामु नेताम,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम,ओजस्वी मंडावी, सत्यजीत चौहान,कुणाल ठाकुर,पियूष सिंह,लोकेश साहू,अनु ठेठवार,कीर्ति पाढि,विकास दुआ, वीरेश मिश्रा, भावना परघानिया, विनय राजू,कामों कुंजाम, निखिल नाग,राम प्रसाद मौर्य, सत्यम झा प्रदेश भाजपा एवं मोर्चा के समस्त जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest articles

कोरबा जनपद पंचायत में नए सीईओ की नियुक्ति, खगेश निर्मलकर को मिला पोड़ी उपरोड़ा का प्रभार

कोरबा जनपद पंचायत में नए सीईओ की नियुक्ति, खगेश निर्मलकर को मिला पोड़ी उपरोड़ा...

GOOD NEWS; रद्द साऊथ बिहार एक्सप्रेस फिर बहाल, बाबा धाम श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

GOOD NEWS; रद्द साऊथ बिहार एक्सप्रेस फिर बहाल, बाबा धाम श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत रदद्...

KORBA; युवा कांग्रेस-NSUI का उग्र प्रदर्शन, डिप्टी सीएम अरुण साव को दिखाए काले झंडे, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

KORBA; युवा कांग्रेस-NSUI का उग्र प्रदर्शन व बवाल, डिप्टी सीएम अरुण साव को दिखाए...

उरगा – हाटी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत

उरगा - हाटी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत कोरबा।करतला थाना क्षेत्र...

More like this

कोरबा जनपद पंचायत में नए सीईओ की नियुक्ति, खगेश निर्मलकर को मिला पोड़ी उपरोड़ा का प्रभार

कोरबा जनपद पंचायत में नए सीईओ की नियुक्ति, खगेश निर्मलकर को मिला पोड़ी उपरोड़ा...

GOOD NEWS; रद्द साऊथ बिहार एक्सप्रेस फिर बहाल, बाबा धाम श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

GOOD NEWS; रद्द साऊथ बिहार एक्सप्रेस फिर बहाल, बाबा धाम श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत रदद्...

KORBA; युवा कांग्रेस-NSUI का उग्र प्रदर्शन, डिप्टी सीएम अरुण साव को दिखाए काले झंडे, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

KORBA; युवा कांग्रेस-NSUI का उग्र प्रदर्शन व बवाल, डिप्टी सीएम अरुण साव को दिखाए...
error: Content is protected !!