कुरकुट नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत,जनक्षति की खबर…
रायगढ़। जिले में रायगढ़-घरघोड़ा रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। घरघोड़ा और कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों भारी गाड़ियां कुछ ही सेकंड में आग के गोले में बदल गईं। खबर यह है हादसे में दोनों ड्राइवर केबिन के अंदर जिंदा जल गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला।हालांकि पुलिस प्रशासन का कोई आधिकारिक बयां नही आया है।
















































