HomeRAIGARHठाकुर देव ट्रस्ट की हुई बैठक,ये प्रस्ताव हुए सर्व सम्मति से पास

ठाकुर देव ट्रस्ट की हुई बैठक,ये प्रस्ताव हुए सर्व सम्मति से पास

Published on

रायगढ़/कोरबा। मांड- कुरकुट संगम ऐडू चंद्रशेखरपुर में ठाकुर देव ट्रस्ट की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता दुबराज सिंह राठिया, निर्वाचन अधिकारी, ठाकुर देव ट्रस्ट द्वारा की गई।
बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों के बीच विचार-विमर्श उपरांत सर्व सहमति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए—
प्रस्ताव क्रमांक – 01
ठाकुर देव ट्रस्ट के समस्त पदों हेतु उपस्थित सदस्यों की चर्चा एवं सहमति से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया, जो निम्नानुसार है—

  1. अध्यक्ष
    जनक राम राठिया — हाटी
  2. सचिव
    रामधन राठिया — मोहनपुर
  3. उपाध्यक्ष (पद सदस्य क्रमांक)
    श्री परमेश्वर सिंह राठिया — कुनकुरी खुर्द
    श्री रामदयाल राठिया — खम्हार
    श्रीमती सूरजमती राठिया — बरकसपाली
  4. कोषाध्यक्ष
    श्री दुबराज सिंह राठिया — खुंटाकुड़ा
  5. सह-कोषाध्यक्ष (पद सदस्य क्रमांक)
    श्री गजानंद राठिया — डुडूंजोर
    श्री जसवंत राठिया — कोदवारी पारा
    श्री बिहारी सिंह राठिया — छाल
  6. सह-सचिव (पद सदस्य क्रमांक)
    श्री टीकम सिंह राठिया — चंद्रशेखरपुर
    श्रीमती शशि राठिया — सिंघनपुर
    श्रीमती डॉ. भावना राठिया — गनियारी
    उपरोक्त सभी पदाधिकारियों का चयन सर्व सहमति से किया गया तथा उपस्थित सदस्यों द्वारा इस निर्णय का समर्थन किया गया।

प्रस्ताव क्रमांक – 02
बैठक में ठाकुर देव महोत्सव मेला 2026 के आयोजन की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। महोत्सव के सफल आयोजन हेतु कार्यक्रम की संरचना, सहभागिता, व्यवस्थापन एवं सामाजिक सहभाग के बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
साथ ही, समाज के शैक्षणिक विकास (शिक्षा विषय) एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर भी गंभीर चर्चा की गई। समाज के बच्चों, युवाओं एवं परिवारों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने हेतु भविष्य में ठोस पहल किए जाने पर सहमति बनी।
इसके अतिरिक्त, अपने समाज को सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से आगे कैसे ले जाया जाए, इस विषय पर भी उपस्थित सदस्यों द्वारा विचार रखे गए तथा सामूहिक प्रयास से समाज को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

प्रस्ताव क्रमांक – 03
ठाकुर देव की कृपा एवं आप सभी के आशीर्वाद से बैठक में वॉलिंटियर परिवार का भी चयन किया गया। चयनित वॉलिंटियर परिवार को ठाकुर देव महोत्सव मेला–2026 की रूपरेखा के अनुसार विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि वॉलिंटियर परिवार के सदस्य अपने-अपने दायित्वों का निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे तथा महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
महोत्सव के दौरान व्यवस्था, सहभागिता, अनुशासन एवं सेवा कार्यों को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु वॉलिंटियर परिवार को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

उपरोक्त रूप से चयनित समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी गई । और सभी समाज के हित में निष्ठा ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे और समाज को निरंतर प्रगति के पथ पर बहुत ऊपर लेकर जाएंगे।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!