HomeRAIGARHRAIGARH: ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की सख्ती, एक ही दिन में...

RAIGARH: ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की सख्ती, एक ही दिन में 185 मोटर वाहन अधिनियमों के तहत 37 चालकों के खिलाफ कार्रवाई

Published on

RAIGARH: ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की सख्ती, एक ही दिन में 185 मोटर वाहन अधिनियमों के तहत 37 चालकों के खिलाफ कार्रवाई

त्यौहारी सीजन में सड़क सुरक्षा पर फोकस : मॉडिफाई साइलेंसर और ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर अभियान तेज

रायगढ़। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थानाक्षेत्रों में कुल 37 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इनमें कोतरारोड पुलिस ने सर्वाधिक 7 वाहन चालकों को पकड़ा है। सभी के विरुद्ध इस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में पेश किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

विदित हो कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत शराब पीकर वाहन चलाने पर पहली बार पकड़े जाने पर 6 माह तक की कैद या ₹10,000 तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं, जबकि दूसरी बार अपराध करने पर सजा और जुर्माने में वृद्धि का प्रावधान है।

डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए पुलिस द्वारा शहर और तहसील स्तर पर प्रतिदिन जांच अभियान जारी रहेगा। एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा तेज रफ्तार, मॉडिफाई साइलेंसर और नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखने और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!