HomeCrime newsरायगढ़: पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला, कार से कुचलने की कोशिश......

रायगढ़: पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला, कार से कुचलने की कोशिश… आरोपी गिरफ्तार

Published on

रायगढ़: पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला, कार से कुचलने की कोशिश… आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम सेन्द्रीपाली थाना खरसिया निवासी आरोपी चूड़ामणि पटेल को आज पुलिस ने एक गंभीर जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने भाई टीकाराम पटेल के साथ मिलकर युवक गजेन्द्र पटेल को कार से कुचलने की कोशिश करने का आरोप है।
मामला थाना भूपदेवपुर क्षेत्र अंतर्गत 05 जून 2025 का है, जब ग्राम सेन्द्रीपाली निवासी प्रार्थी गजेन्द्र पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के चूड़ामणि पटेल और टीकाराम पटेल से उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। दो दिन पहले भी विवाद हुआ था और उसी रंजिश के चलते 5 जून के दोपहर गजेन्द्र जब अपने साथियों अनिल कुर्रे, अजय निषाद और पवन निषाद के साथ ब्रेजा कार (क्रमांक CG 13 AQ 0365) से नहरपाली HP पेट्रोल पंप के पास रुका था, तभी आरोपी टीकाराम पटेल अपने भाई चूड़ामणि पटेल को साथ लेकर कार (क्रमांक CG 04 OD 7325) से वहां पहुंचे और जान से मारने की नीयत से गजेन्द्र पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।
गजेन्द्र ने सामने कूदकर जान बचाई, उसे दाहिने कंधे, हाथ, पसली, कोहनी और बाएं हाथ की उंगलियों में चोटें आईं। यदि वह समय पर बचाव नहीं करता तो उसकी मौके पर ही मृत्यु हो सकती थी।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में धारा 110, 3(5) BNS के तहत अपराध क्रमांक 68/2025 मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर चूड़ामणि पटेल और टीकाराम पटेल के विरुद्ध जानलेवा हमला किए जाने की पुष्टि हुई।

06 जून 2025 को आरोपी चूड़ामणि पटेल को उसके निवास ग्राम सेन्द्रीपाली से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया, जिसके पश्चात् उसे विधिवत गिरफ्तारी की सूचना देते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब सह-आरोपी टीकाराम पटेल की तलाश में जुटी है।

Latest articles

खनिज प्रभावित क्षेत्र छाल मुख्य मार्ग पर होगा पक्की सड़क का निर्माण, हाटी से पुरुंगा तक बनेगी नई मुरूम सड़क

खनिज प्रभावित क्षेत्र छाल मुख्य मार्ग पर होगा पक्की सड़क का निर्माण, हाटी से...

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट...

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश कोरबा।कलेक्टर...

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की...

More like this

खनिज प्रभावित क्षेत्र छाल मुख्य मार्ग पर होगा पक्की सड़क का निर्माण, हाटी से पुरुंगा तक बनेगी नई मुरूम सड़क

खनिज प्रभावित क्षेत्र छाल मुख्य मार्ग पर होगा पक्की सड़क का निर्माण, हाटी से...

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट...

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश कोरबा।कलेक्टर...
error: Content is protected !!