Homebreaking newsChhattisgarh liquor scam: शराब कारोबारी विजय भाठिया दिल्ली से गिरफ्तार, ईडी करेगी...

Chhattisgarh liquor scam: शराब कारोबारी विजय भाठिया दिल्ली से गिरफ्तार, ईडी करेगी मामले की पूछताछ

Published on

Chhattisgarh liquor scam: शराब कारोबारी विजय भाठिया दिल्ली से गिरफ्तार, ईडी करेगी मामले की पूछताछ

Chhattisgarh liquor scam: छत्तीसगढ़ के विवादित शराब घोटाला मामले में एक बार फिर छापेमारी की गई है। रविवार सुबह 6 बजे एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) और आर्थिक अपराध अन्वेषण (ईओडब्ल्यू) की संयुक्त टीम ने दुर्ग जिले के भिलाई स्थित नेहरू नगर पूर्व में दो ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक पहला ठिकाना जाने-माने शराब कारोबारी विजय भाटिया का है, जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद करीबी माने जाते हैं। दूसरा ठिकाना भाटिया के मैनेजर संतोष रामटेके का बताया जा रहा है।

इस कार्रवाई के दौरान भिलाई के बड़े कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जानकारो के मुताबिक, विजय भाटिया को लेकर टीम दिल्ली से रायपुर लाएगी, जहां उससे शराब घोटाला मामले में पूछताछ की जाएगी।

आपको बता दें कि इससे पहले, इसी साल जनवरी में ईडी ने शराब घोटाला मामले में कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। कवासी लखमा पर आरोप है कि उन्होंने शराब घोटाले से जुड़ी कई अनियमितताओं में अपनी भूमिका निभाई थी।छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी जांच कर रही है। ईडी ने एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।

Latest articles

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट...

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश कोरबा।कलेक्टर...

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की...

दर्दनाक सड़क हादसा: दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

दर्दनाक सड़क हादसा: दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल बिलासपुर। गुरुवार शाम को...

More like this

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट...

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश कोरबा।कलेक्टर...

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की...
error: Content is protected !!