HomeRAIPURपांच साल पहले दुष्कर्म मामले में आरोपी आजीवन कारावास की सजा

पांच साल पहले दुष्कर्म मामले में आरोपी आजीवन कारावास की सजा

Published on

पांच साल पहले दुष्कर्म मामले में आरोपी आजीवन कारावास की सजा

रायपुर। खमतराई क्षेत्र के पुरानी बस्ती बिरगांव में पांच साल पहले इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म करने वाले डॉ. विक्रम डड़सेना को विशेष न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक के मुताबिक महिला बीमार होने पर इलाज के लिए खमतराई क्षेत्र में अपने परिचित डॉ. विक्रम डड़सेना के क्लीनिक गई थी। इस दौरान डॉ. डड़सेना ने महिला के साथ गलत नीयत से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। महिला ने विरोध किया तो उसने कहा कि डॉक्टर को इलाज करने के लिए शरीर को छूना पड़ता है। इसके बाद 5 मार्च 2020 को जब वह फिर बीमार हुई तो उसने डॉक्टर को फोन किया तो उसने उसे अपने घर आने को कहा। महिला जब घर पहुंची तो डॉक्टर ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का झांसा देकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की अदालत में आरोप पत्र प्रस्तुत होते ही सुनवाई शुरू हुई।

न्यायाधीश ने महासमुंद जिले के पिथौरा निवासी डॉ. विक्रम डड़सेना को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत आजीवन कारावास, 2 हजार रुपए जुर्माना, दुष्कर्म के लिए 10 साल कारावास व 2 हजार रुपए जुर्माना तथा चिकित्सक के पवित्र कार्य के दौरान मरीज से दुष्कर्म करने के लिए एक अन्य धारा के तहत एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!