HomeCrime newsRAIGARH : ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में बिहार और झारखंड से 02 आरोपी...

RAIGARH : ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में बिहार और झारखंड से 02 आरोपी हिरासत में लिए गए

Published on

RAIGARH : ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में बिहार और झारखंड से 02 आरोपी हिरासत में लिए गए

रायगढ़। एनटीपीसी लारा में रहने वाले सीआईएसएफ प्र आर ज्योति प्रकाश सरकार ने दिनांक 19.10.2023 को भारतीय स्टेट बैंक पुसौर से 3,51,000 रूपये का गोल्ड लोन लिया था। दिनांक 20.10.2023 को सुबह मोबाईल क्रमांक 9823068781, 8310589984 के धारक को बैंक से प्लाट लोन दिलाने के नाम पर झांसा देकर यूनो बैंक एप डाउनलोड करने के नाम पर ओटीपी ले लिया तथा 02 किस्तों में 385000 रूपये ठग लिये गये। जिस पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 260/24 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध किया गया तथा सायबर पुलिस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके माध्यम से अलग-अलग खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया। जांच करने पर साइबर सेल ने खातों का विवरण एवं धोखाधड़ी में प्रयुक्त मोबाइल नंबरों की जांच की जिसमें सिम कर्नाटक सर्किल के सिद्धराम बसवराज मैत्री, पश्चिम बंगाल सर्किल के कसेर मेरी के सुरजीता पात्रा का पाया गया तथा दोनों सिम बिहार सर्किल में एक्टिव पाया गया जिसका लोकेशन हुकरी गांव, थाना करमाटांड, जिला जामताड़ा पाया गया।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के द्वारा सायबर के पुराने प्रकरणों में आरोपियों की पतासाजी हेतु निर्देश दिये जाने पर सायबर सेल डी.एस.पी अभिनव उपाध्याय एवं उनकी टीम द्वारा लगातार पुराने सायबर अपराधों के प्रकरणों का एनालिसिस किया जा रहा था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम एवं उप पुलिस अधीक्षक सायबर अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर सायबर सेल की एक टीम टेक्निकल एनालिसिस में लगाई गई।एवं थाना प्रभारी आर्शिवाद रहटगांवकर के नेतृत्व में सउनि नरेन्द्र सिदार जूटमिल, प्र.आर 563 दिलीप भानु थाना कोतवाली, प्र.आर 433 अमित तिर्की थाना पुसौर प्र.आर. 196 करूणेश राय थाना कोतरारोड प्र.आर. 146 जागेश्वर प्रसाद दीगस्कर, प्र.आर. 107 हेमप्रकाश सोन, तमनार, आर. 444 महेश पण्डा, आर. 627 प्रशांत पण्डा सायबर सेल, आर. 32 पुष्पेन्द्र जाटवर सायबर सेल, आर. 207 शशीभुषण साहू जूटमिल, आर. 365 कमलेश यादव कोतवाली, आर. 366 टीकेश्वर यादव कोतरारोड़ आर. 194 ठंडाराम गुप्ता पुसौर से 14 सदस्यी टीम बिहार/झारखण्ड रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा लोकेशन के आधार पर उस क्षेत्र की रेकी की गई आरोपियों द्वारा मोबाईल बंद एवं चालु किया जा रहा है। टीम ने बड़ी ही सुझबुझ से आरोपियों को जामतड़ा करमाताङ से गिरफतार किया। आरोपियों द्वारा घटना समय के सीम को बदल दिया गया था किन्तु हैण्डसेट पुराना ही प्रयोग किया जा रहा था हैण्ड सेट के आई.एम.ई.आई को सर्च करने पर उसमें 02 सीम नंबर 9031255878, 6287353703 चलते पाये गये जिसे आरोपियों से जप्त किया गया है।

पकड़े गए आरोपियो का नाम

जमुरूद्वीन अंसारी पिता पेगाम अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी ऑकरी थाना करमाटाड जिला जामतड़ा झारखण्ड। बहारूद्वीन अंसारी पिता एनुल मियां उम्र 30 वर्ष निवासी ऑकरी थाना करमाटाड जिला जामतडा झारखण्ड।

जप्त सामग्री-

03 मोबाईल, 02 सीम नंबर 9031255878, 6287353703 राशि 8000 रूपये, पंजाब बैंक का ए.टी.एम कार्ड, पेन कार्ड जप्त किया गया।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!