Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » Crime news
    Crime news

    धरमजयगढ़ : चोरी के आभूषण धान के खेत में छिपाया, पुलिस को बरामद करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और छिपाए गए आभूषण बरामद…

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhSeptember 27, 2024Updated:September 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धरमजयगढ़ : चोरी के आभूषण धान के खेत में छिपाया, पुलिस को बरामद करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और छिपाए गए आभूषण बरामद…

    रायगढ़। धरमजयगढ़ के पतरापारा क्षेत्र में पिछले दिनों चोरी की घटना सामने आई। 24 सितम्बर को शमहावीर प्रसाद वर्मा (उम्र 86 वर्ष) ने धरमजयगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर घर की अलमारी से सोने का सिक्का, जेवरात (जिसमें झुमकी, मंगलसूत्र, कंगन आदि शामिल हैं) और नगदी करीब 45,000 रुपए सहित 2,80,000 रुपए की संपत्ति चोरी कर ली है। रिपोर्ट कर्ता ने बताया कि वे 08 सितम्बर को अपनी नातिन का जन्मदिन मनाने राजनांदगांव गए हुए थे और जब 24 सितम्बर की शाम घर वापस लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी और थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की भी मदद ली।

    पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार चोरी के माल की पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित की गई थी। टीआई कमला पुसाम द्वारा सक्रिय मुखबिरों से सूचना संकलित कर थाना क्षेत्र के संदेहियों एवं पूर्व के अपराधियों से पूछताछ की गई। इसी क्रम में आदतन अपराधी सागर सारथी उर्फ चेमे (उम्र 21 वर्ष, निवासी तुर्रापारा) को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर सागर ने अपने साथी रोहन सारथी उर्फ विपुल सारथी (उम्र 18.6 वर्ष, निवासी तुर्रापारा) एवं एक नाबालिग के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी सागर सारथी ने अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि चोरी की गई नकदी में से उसने अपने दो साथियों को 2-2 हजार रुपए दिए थे, जबकि चोरी के सोने के जेवरात सहित 7 हजार रुपए नगद अपने साथी सुमित उर्फ सर्किट निवासी घरघोड़ा को चोरी के चांदी के जेवरात बेचने हेतु दिए थे तथा चोरी के चांदी के जेवरात को उसने तुर्रापारा स्थित एक खेत में छिपा दिया था।

    बारिश के बावजूद थाना प्रभारी कमला पुसाम एवं उनकी टीम ने खेत में छिपाकर रखे गए चोरी के सामान को बरामद कर लिया, जिसमें 1 चांदी की चूड़ी, 1 जोड़ी चांदी की पायल, 1 छोटा चांदी का शिवलिंग, 1 चांदी का त्रिशूल एवं 1 चांदी की अंगूठी शामिल है, जिसकी कुल कीमत लगभग 13,000रूपए  है। साथ ही आरोपी सागर सारथी से 1000  रुपए नगद भी जब्त किया गया। अन्य दो आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनसे चोरी में उनके हिस्से के 2000-2000 हजार रुपए बरामद कर लिए गए। आरोपी सुमित उर्फ सर्किट अपने घर से फरार है, धरमजयगढ़ पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

    गिरफ्तार आरोपी सागर सारथी आदतन प्रवृति का आरोपी है और उसके खिलाफ पहले भी चोरी और मारपीट के कुल 5 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सक्षम न्यायालय न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में, थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर और उनकी टीम के एएसआई डेविड टोप्पो, आरक्षक संतराम पटेल, विजय राठिया, कमलेश राठिया, ललित राठिया, अनूप जॉनशन, बीरबल टोप्पो, महिला आरक्षक संपत्ति भगत, संगीता भगत और एम्ब्रेंसिया टोप्पो ने 48 घंटों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। उनकी इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026

    KORBA: दो साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026

    RAIGARH : अवैध अप्रवासियों की सघन जांच अभियान, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की व्यापक कार्रवाई

    July 26, 2026

    युवक की धारदार हथियार से हत्या,जांच में जुटी पुलिस

    July 26, 2026

    पुल नहीं तो पढ़ाई दांव पर – उफनते नाले को पार कर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएं

    July 24, 2026

    RAIGARH; चोरी का खुलासा, चोर और कबाड़ी गिरफ्तार

    July 21, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.