Homefeaturedअवैध गौण खनिज के परिवहन पर 6 वाहन जब्त

अवैध गौण खनिज के परिवहन पर 6 वाहन जब्त

Published on

जगदलपुर : कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार 20 एवं 21 मई 2024 को जिला खनिज अन्वेषण दल द्वारा बस्तर जिले के अंतर्गत नगरनार, मालगांव, बजावंड, बनियागांव, कोडेनार एवं कामानार क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए खनिज रेत का अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते 6 वाहनों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया है। जिला खनिज अधिकारी शिखर चेरपा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 20 एवं 21 मई को जिले के उपरोक्त क्षेत्रों में खनिज जांच दल द्वारा निरीक्षण के दौरान अनिल मौर्य पोटानार वाहन टिपर सीजी 26 सी 0130, मंगलराम बड़ांजी वाहन टिपर सीजी 17 के आर 5210, अजय कुमार कश्यप उलनार वाहन टिपर सीजी 17 केजे 8611, महेश मौर्य सिंघनपुर वाहन हाइवा सीजी 17 के एक्स 9746, रामसाय बघेल तुसेल वाहन टिपर सीजी 17 एच 2767 एवं हिरन पुजारी कोटपाड़ वाहन हाइवा सीजी 17 के एन 7309 को गौण खनिज रेत का अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर खनिज सहित वाहनों को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है तथा वाहन स्वामियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में जिला खनिज जाच उड़नदस्ता दल के खनि निरीक्षक मिदुल गुहा तथा खनि सिपाही डिकेश्वर खरे, सीताराम,जलंधर बघेल एवं श्री विकास नायक शामिल थे। उपरोक्त प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज विकास और विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज उत्खननकर्ताओं और परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि बिना वैध अभिवहन पास एवं वैध अनुमति के खनिजों का उत्खनन एवं परिवहन करना दण्डनीय अपराध है। इसके बावजूद उक्त कृत्य करने के परिणामस्वरूप यह दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है। जिले में गौण खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रखी जाकर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!